सरकारी जमीन पर कब्जा कर बोई गई फसल राजस्व टीम ने कटवाया।
मौके पर कांटे गए धान की चार हजार में हुई नीलामी।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी उपजिलाधिकारी सगड़ी श्याम प्रताप सिंह के आदेश पर जीयनपुर कोतवाली के चगईपुर गांव में सरकारी भूमि पर एक व्यक्ति द्वारा जबरदस्ती बोई गई धान की फसल को रविवार को नायब तहसीलदार विवेकानंद की अगुवाई में राजस्व टीम ने पुलिस की मौजूदगी में कटवाया और उसे मौके पर ही चार हजार रुपए में नीलाम कर दिया। साथ ही कब्जा धारक को हिदायत दी गई की पुनः किसी प्रकार सरकारी जमीन पर अतिक्रमण किया गया तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। सगड़ी तहसील के चगईपुर गांव में गाटा संख्या 97 रकबा.486 हेक्टर सरकारी अभिलेखों में नवीन परती दर्ज है। इस भूमि को अवैध रूप से पूर्व सैनिक शंकर राम पुत्र रघुवीर निवासी रसीदाबाद द्वारा काफी वर्षों से कब्जा कर लिया गया था। कब्जेदार ने इस भूमि पर धान की फसल बोया था। गांव की प्रधान रशीदा खातून और कई अन्य लोगों ने इसकी शिकायत उपजिलाधिकारी से कई बार किया। शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर यह मामला जिलाधिकारी रविंद्र कुमार के सामने भी पेश हुआ। जिलाधिकारी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई करने का निर्देश दिया। रविवार को नायब तहसीलदार विवेकानंद,राजस्व निरीक्षक समोधि राम,लेखपाल रीता भारती,मोहम्मद नफीस अहमद जीयनपुर कोतवाली के उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह,उपनिरीक्षक विश्वजीत पान्डेय,एस आई राणा प्रताप एवं काफी संख्या में पुलिस और राजस्व टीम मौके पर पहुंच गई। धान की फसल को कटवाया। विरोध करने पर कब्जेदार शंकर राम को हिरासत में ले लिया गया। बाद में मौके पर से छोड़ दिया गया।काटी गई फसल की मौके पर ही बोली लगाई गई। पहली बोली अनिल कुमार ने एक हजार,दयाराम ने 2500 अशोक कुमार ने 4000 बोली लगाई। 4000 में से नीलाम कर दिया गया। नायब तहसीलदार ने बताया कि यह जमीन अभिलेखों में नवीन परती दर्ज है। शंकर राम द्वारा इस पर काफी वर्षों से जबरदस्ती कब्जा किया गया था। जिसे उच्च अधिकारियों के निर्देश पर खाली कराया गया है और कब्जेदार को सख्त हिदायत दी गई है कि आगे किसी प्रकार भी इस पर कब्जा ना करें अन्यथा दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
No comments:
Post a Comment