जीयनपुर पुलिस ने साइबर फ्रॉड के 70 हजार रुपए करायें वापस।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के निवासी साइबर फ्रॉड के शिकार युवक को जीयनपुर पुलिस ने 70 हजार रुपये करायें वापस युवक ने कोतवाली पहुंच कर पुलिस का व्यक्त किया आभार।बलजीत राजभर निवासी सोकहना खालसा 21 जुलाई वर्ष 2025 को फोन पर के माध्यम से 71325 रुपए गलत ट्रांजैक्शन के कारण दूसरे के खाते में चला गया जिसकी शिकायत टोल फ्री नंबर पर और जीयनपुर कोतवाली में की गई जीयनपुर थाने पर तैनात उपनिरीक्षक विश्वजीत पान्डेय व शहादत अंसारी के द्वारा सक्रियता दिखाते हुए रुपए को होल्ड कराया गया। वही साइबर फ्रॉड व गलत ट्रांजैक्शन के शिकार बलजीत राजभर को कड़ी मशक्कत के बाद उनके खाते में 70 हजार रुपए वापस कराया गया शिकार युवक ने शुक्रवार को जीयनपुर कोतवाली पर पहुंचकर जीयनपुर पुलिस का आभार व्यक्त किया।
No comments:
Post a Comment