लाटघाट का प्रसिद्ध मेला को लेकर जीयनपुर प्रभारी निरीक्षक ने लाटघाट चौकी पर की बैठक।
पूजा समितियों के अध्यक्षों के साथ जीयनपुर प्रभारी ने लाटघाट चौकी पर की बैठक।
दो-दिवसीय लाटघाट मेला को लेकर कसी कमर तैयार की रुपरेखा।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के लाटघाट प्रसिद्ध मेला को लेकर प्रभारी निरीक्षक जीयनपुर ने लाटघाट चौकी पर पूजा समितियों के अध्यक्षों के साथ की बैठक मांगा सहयोग कसी कमर तैयार की रुपरेखा। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के आजमगढ़ गोरखपुर मुख्य मार्ग पर क्षेत्र के लाटघाट कस्बे में ऐतिहासिक दो दिवसीय मेला शनिवार की शाम व रविवार को लगेगा पूजा कमेटियों ने पूरी तैयारी कर ली है। पंडालों से निकलने वाली सतरंगी रोशनी से आसपास का इलाका अभी से ही जगमगा उठा। पंडाल की खूब सूरती देखने को लेकर लोगों की भीड़ जुट रही है। वहीं गुरुवार की दोपहर को लाटघाट चौकी पर जीयनपुर प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र बहादुर सिंह व चौकी प्रभारी लाटघाट जाफर खान ने मेला आयोजकों के साथ बैठक कर मेला की रूपरेखा तैयार की।इस दौरान मेला समिति के अध्यक्ष अनिल मिश्रा व सदस्यों से मेला को लेकर सहयोग मांगा और जानकारी ली मेले में आठ स्थानों पर दुर्गा मां के प्रतिमा स्थापित की गई है। वहीं तीन स्थानों पर बिरहा का मुकाबला आयोजित होगा। जीयनपुर कोतवाली प्रभारी जितेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर पांच थानों के एसएचओ, 25 उपनिरीक्षक,80 कांस्टेबिल,30 महिला सिपाही व एक प्लाटून पीएसी के साथ फायर ब्रिगेड भी तैनाती के लिए प्रत्येक वर्ष की भांति मुस्तैद रहेंगी।वहीं पूजा समितियों द्वारा लगभग 50 वालंटियर लगाए गए हैं। वहीं शनिवार को आजमगढ़ गोरखपुर मुख्य मार्ग पर रूट डाइवर्ट रहेगा जिससे कि यातायात प्रभावित न हो। दो दिवसीय मेले में बिरहा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश व बिहार से करीब तीन बिरहा कलाकार शामिल होंगे मुकाबला 11 अक्टूबर शनिवार की रात आठ बजे से शुरू होगा और 12 अक्टूबर रविवार की सुबह चार बजे तक समाप्त होगा। जिसके लिए रूपरेखा तैयार की बैठक में लाटघाट चौकी इंचार्ज जाफर खान मेला अध्यक्ष अनिल मिश्रा, अंशु गुप्ता,अशोक मिश्रा,सोनू मिश्रा,राजेश गुप्ता,पीयूष गोंड, नीरज गौड़,प्रग्यांशु राय,सत्येंद्र, रत्नेश सहित लाटघाट चौकी के सिपाही व दर्जनों की संख्या में पूजा समिति के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment