प्रधानमंत्री के जन्म दिवस के अवसर पर स्वस्थ नारी सशक्त परिवार के बैनर तले स्वास्थ्य शिविर आयोजन।
स्वास्थ्य शिविर में मरीजों का हुआ नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण ।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जीयनपुर में प्रधानमंत्री के जन्म दिवस के अवसर पर स्वस्थ नारी सशक्त परिवार के बैनर तले स्वास्थ्य शिविर का आयोजन डॉक्टर एफ एम सिद्दीकी अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जीयनपुर के द्वारा कराया गया। जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा नेता सच्चिदानंद सिंह, भाजपा नेता दिवाकर सिंह,चंद्रशेखर सिंह पप्पू,प्रेमभूषण सिंह,जयप्रकाश सिंह, आदि उपस्थित रहे।डॉक्टर एफ एम सिद्दीकी ने आये हुए मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और नियमित टीकाकरण,समय समय पर अन्य जाँच के लिए बताया,उन्होंने कहा कि किशोरियों में होने वाले रोगों की जाँच कर समय से इलाज करा लेना चाहिए क्योंकि स्वस्थ नारी से ही सशक्त परिवार का निर्माण होता है। विशेष रूप से हीमोग्लोबिन की जाँच अवश्य कराना चाहिए जिससे रक्त की कमी होने पर समय से ईलाज किया जा सके उन्होंने बताया कि मासिक धर्म में विशेष रूप से साफ सफाई रखनी चाहिए, शिविर में उच्च रक्तचाप,मधुमेह, मुख कैंसर,स्तन कैंसर,गर्भाशय कैंसर आदि के बारे में जानकारी दी गई डॉ राजीव ने दाँत के रोगियों का परीक्षण किया,डॉक्टर हिमांशु रंजन राय एवं डॉक्टर हिमांशु राय जनरल फिजिशियन के द्वारा रोगियों का परीक्षण किया गया एवं दवाओं का वितरण किया गया,स्वास्थ्य शिविर मेंनर्सिंग ऑफिसर सुनीता,बिंदु,सीमा,प्रमिला,संगीता, अंजली सिंह ANM, ऋचा सिंह काउंसलर( HIV ) फार्मासिष्ट बलदेव यादव,के के राय, जी पी भारती, एक्सरे टेक्निशियन बृजभूषण, मुकेश शुक्ला,लैब टेक्निशियन अमित यादव,शनि,शमीम,संतोष,गुलाब दीपक,संजय आदि अस्पताल कर्मचरियो के साथ सैकड़ो पुरुष महिलाये उपस्थित रही।
No comments:
Post a Comment