ऑल इंडिया टूर्नामेंट्स में आजमगढ़ की टीम ने विजय हासिल की।
कुल आठ टीमों ने लिया था भाग।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
राजस्थान में श्री कैलाश चौधरी कैबिनेट मंत्री के जन्म दिन के अवसर पर 19 और 20 सितंबर को दो दिवसीय डे नाइट आल इंडिया बालीबाल टूर्नामेंट का आयोजन राजस्थान के बालोटरा जिले में किया गया।जिसमें हरियाणा,पंजाब,मुरादाबाद, राजस्थान, कलकत्ता, आजमगढ़ सहित कुल 8 टीमों ने भाग लिया। सभी टीमों को पछाड़ते हुए आजमगढ़ की टीम फाइनल में पहुंची। फाइनल मुकाबला आजमगढ़ और राजस्थान पुलिस के बीच खेला गया। जिसमें कड़ी टक्कर में आजमगढ़ की टीम ने राजस्थान पुलिस को लगातार तीन सेटों में 25-15, 25-18 और 25-21 से पराजित कर विजई हासिल की।विजेता टीम को कप और मेडल देकर सम्मानित किया गया।इस टूर्नामेंट में मैन ऑफ द मैच का खिताब माज को दिया गया।मैन आफ द सीरीज का खिताब सईद आलम बम्हौर ने जीता।बेस्ट अटेकर का अवार्ड अब्दुल मुगनी चिश्ती सगड़ी ने जीता। वॉलीबॉल टूर्नामेंट में आजमगढ़ की तरफ
से सइद आलम,श्रेयांश,सौरभ ठाकुर,समीर अक्की,माज, ललित शेरा,अब्दुल मुगनी चिश्ती,मोहम्मद तौहीद,अजलान ने भाग लिया।
No comments:
Post a Comment