सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालों की खैर नहीं, दर्जनों लोगो को पुलिस ने पकड़ा।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के द्वारा चलाए जा रहे अभियान सड़क पर सुरूर के तहत जीयनपुर पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालों को पकड़ कर सोमवार को चालान कर दिया।नवागत कप्तान डॉक्टर अनिल कुमार ने सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर शरारत करने वाले व्यक्तियों के साथ सख्त कार्यवाही करने का निर्देश दिया है। जिसके तहत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जीयनपुर जितेंद्र बहादुर सिंह ने रविवार को नगर के सार्वजनिक स्थानों का भ्रमण किया और शराब के सुरूर में घूम रहे दर्जन भर लोगों को हिरासत में लेकर चालान कर दिया।प्रभारी निरीक्षक जीयनपुर जितेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि कोई भी व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर शराब पीता है या सड़क पर पीकर घूमता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। रविवार को एक दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर चालान किया गया।आगे भी अनवरत कार्रवाई जारी रहेगी। शराब विक्रेताओं को भी सख्त हिदायत दी गई है कि किसी भी व्यक्ति को बैठा कर मदीरापान कत्तई न करने दिया जाए अन्यथा दुकानदार के खिलाफ भी कार्यवाही की जाएगी।
No comments:
Post a Comment