लोको पायलट दुर्गेश की हत्या की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए= विश्वनाथ पाल।
बसपा मुखिया बहन मायावती को घटनाक्रम की सारी जानकारी दी जाएगी।
हर हाल में दिलाया जाएगा पीड़ित परिवार को न्याय:प्रदेश अध्यक्ष
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी दलित युवक दुर्गेश कुमार की की गई निर्मम हत्या की उच्चस्तरीय जांच कराई जानी चाहिए।शासन प्रशासन को हर हाल में दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए।हत्याकांड की पूरी घटना की जानकारी बहन मायावती को दी जाएगी। पीड़ित परिवार को हर हाल में न्याय दिलाया जाएगा। इसके लिए हर स्तर पर लड़ाई लड़ने के लिए बहुजन समाज पार्टी तैयार है। जीयनपुर कोतवाली के नौसहारा वार्ड में रविवार को प्रेम प्रपंच में हुई लोको पायलट दुर्गेश कुमार के पीड़ित परिवार से मिलने आए बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने यह बातें शुक्रवार को पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कहा। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार का कहना है कि मेरे बेटे की पीट कर हत्या की गई है। जिस तरह से दुर्गेश कुमार को मारने पीटने का वीडियो वायरल हुआ है।कई अन्य जगहों के भी फोटोग्राफ्स भी प्रसारित हुए हैं,उससे प्रतीत होता है कि उसकी हत्या की गई है। प्रशासन और शासन को चाहिए की घटना की निष्पक्ष जांच करा कर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दे। समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि यह उनका मामला है। बहुजन समाज खुद इस लड़ाई को लड़ेगी और परिवार को हर हाल में न्याय दिलाएगी। प्रदेश अध्यक्ष ने पीड़ित के पिता इंदल राम से घटना की जानकारी ली और उन्हें अस्वस्थ किया कि कोई भी कतई नहीं बचेगा।प्रदेश अध्यक्ष की आने की जानकारी होने के चलते दो दिन पहले से ही बसपा के स्थानीय कार्यकर्ता काफी सक्रिय थे।जिसके चलते हजारों लोग हत्यारों को फांसी दो का नारा लगाते हुए प्रदेश अध्यक्ष के साथ पीड़ित के घर पहुंच गए। जिन्हें कंट्रोल करने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। किसी तरह की अनहोनी घटना को लेकर पुलिस पहले से ही सतर्क थी।कई थानों की पुलिस और पी ए सी के जवान जगह- जगह तैनात थे।
No comments:
Post a Comment