मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के तहत छात्राओं को किया गया जागरूक।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के सेंट जेवियर स्कूल में सोमवार को मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान के तहत छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।प्रभारी निरीक्षक जीयनपुर जितेंद्र बहादुर सिंह ने बच्चों को हेल्पलाइन नंबरों और मिशन शक्ति अभियान के तहत किया जागरूक। कार्यक्रम में कोतवाली प्रभारी जीयनपुर ने बच्चों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा चलाई जा रही मिशन शक्ति योजना और अन्य महत्वपूर्ण सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा और आपातकालीन सेवाओं के बारे में भी अवगत कराया गया। उन्हें विभिन्न हेल्पलाइन नंबर जैसे 1090 महिला हेल्पलाइन,112 पुलिस आपातकालीन सेवा,102/108 स्वास्थ्य सेवा,मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, चाइल्डलाइन 1098 और साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 के बारे में जानकारी दी गई। महिला सुरक्षा हेतु विशेष दल की जानकारी भी बच्चों को दी गई। कार्यक्रम में एस आई मनोज कुमार सिंह, कांस्टेबल शुभम तिवारी,महिला कांस्टेबल ममता सिंह,महिला कांस्टेबल अर्चना कुशवाहा के द्वारा बच्चों और युवाओं में महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें सुरक्षा व सरकारी हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी देना था।
No comments:
Post a Comment