सगड़ी सम्पूर्ण समाधान दिवस पर अपर जिलाधिकारी ने सुनी फरियादियों की फरियाद।
कुल 176 प्रार्थना पत्र पड़े जिसमें सिर्फ दो का ही मौके पर निस्तारण किया जा सका।
जिलाधिकारी के ना आने पर मायूस दिखे फरियादी।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील में शनिवार को मुख्य राजस्व अधिकारी संजीव कुमार ओझा की अध्यक्षता में सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कुल 176 शिकायती प्रार्थना पत्र आए जिसमें 2 का मौके पर निस्तारण किया गया। जिसमें सबसे ज्यादा राजस्व विभाग का 123, पुलिस विभाग 36, विकास विभाग के 9,नगर पंचायत 3,विद्युत विभाग के 3 शिकायती प्रार्थना पत्र पड़े।इस दौरान मुख्य राजस्व अधिकारी संजीव कुमार ओझा ने कहा जो भी शिकायती प्रार्थना पत्र आते हैं उसका गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण किया जाए। शिकायतों का समय से मौके पर जाकर निस्तारण किया जाए ताकि लोगों को जिले का चक्कर न लगाना पड़े। सबसे ज्यादा शिकायतें जमीन संबंधी आ रही हैं। आगे उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों को सुनने के बाद आपसी सहमति से मामले का निस्तारण किया जाए ताकि लोगों को न्यायालय का चक्कर न लगाना पड़े।अपने कार्यों का सही ढंग से निर्वहन करें। इसमें किसी प्रकार की कोताही नहीं होनी चाहिए।सगड़ी संपूर्ण तहसील समाधान दिवस पर जिलाधिकारी आजमगढ़ का कार्यक्रम था। लेकिन जिले पर अचानक कार्यक्रम होने के कारण जिलाधिकारी नहीं आ सके। जिसके चलते दूर-दराज से आए फरियादी मायूस दिखे।इस दौरान एसडीएम सगड़ी श्याम प्रताप सिंह,सगड़ी तहसीलदार शिव प्रकाश सरोज,खंड विकास अधिकारी अजमतगढ़ जितेंद्र कुमार मिश्रा,अधिशासी अधिकारी अल्का मौर्या,एडीओ पंचायत सुभाष चंद्र शर्मा,पूर्ति निरीक्षक अनूप शाही,पंकज यादव,खंड शिक्षा अधिकारी कुलदीप नारायण सिंह,नायब तहसीलदार रणजीत सिंह,नायब तहसीलदार विवेकानंद,एसडीओ जीयनपुर विद्युत राजू कुमार, इंद्रजीत यादव,चौकी प्रभारी अजमतगढ़ अजय यादव,एस आई विश्वजीत पान्डेय सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
No comments:
Post a Comment