शिक्षक संगठन की वार्ता रही विफल, हर हाल में शिक्षकों की करनी होगी बीएलओ की ड्यूटी एसडीएम सगड़ी।
जो शिक्षक ड्यूटी नहीं करना चाहता है,हाईकोर्ट जा सकता है।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी शिक्षक संगठनों का एसडीएम सगड़ी से वार्ता विफल रही।सगड़ी तहसील परिसर में अजमतगढ़ ब्लॉक के शिक्षक संगठनों ने सोमवार को धरना देकर शिक्षकों की बीएलओ पद पर ड्यूटी न लगाए जाने की मांग की। इस दौरान एसडीएम सगड़ी श्याम प्रताप सिंह से उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई अजमतगढ़ के ब्लाक अध्यक्ष विपिन प्रजापति,मंत्री जसवंत कुमार, सतीश सिंह पटेल सहित अन्य शिक्षकों ने एसडीएम सगड़ी से वार्ता की, इस दौरान शिक्षक संगठन के पदाधिकारियों ने कहा शिक्षकों को बीएलओ पद का ड्यूटी ना लगाई जाए। पहले शिक्षामित्र और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की ड्यूटी लगाई जाती थी। लेकिन अबकी बार शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। जिससे शिक्षण कार्य प्रभावित होगा। इस दौरान एसडीएम सगड़ी श्याम प्रताप सिंह ने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार शिक्षकों की ड्यूटी बीएलओ पद पर लगाई गई है। ताकि निष्पक्ष पूर्वक बिना भेदभाव की मतदाता सूची तैयार की जा सके,आगे उन्होंने कहा कि शिक्षामित्र उसी गांव का होता है जिसके चलते उनकी ड्यूटी नहीं लगाई गई है। आगे उन्होंने कहा कि जिन महिलाओं के छोटे बच्चे हैं, एवं जो महिला प्रसूता अवकाश पर हैं और प्रधानाध्यापकों को ड्यूटी से मुक्त रखा गया है। आगे उन्होंने कहा जिनकी ड्यूटी लगाई गई है उनको ड्यूटी करना होगा। इसका विरोध करने से कोई फायदा नहीं होगा।जो लोग बीएलओ की ड्यूटी नहीं करना चाह रहे हैं, वह कोर्ट जा सकते हैं। इस मौके पर सुनील, दिनेश यादव,प्रमोद सिंह,विद्या,धर्मेंद्र,रामदयाल यादव आदि लोग मौजूद थे।
No comments:
Post a Comment