Monday, August 11, 2025

अजमतगढ़ व जीयनपुर से निकाली गई तिरंगा यात्रा।

अजमतगढ़ व जीयनपुर से निकाली गई तिरंगा यात्रा।

स्वतंत्रता आंदोलन के शहीद स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित किया।

सैकड़ो लोगो ने हाथ मे तिरंगा लेकर लगाए भारत माता के जयकारे।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के विकास खंड अजमतगढ़ अंतर्गत सोमवार को दोपहर 12:00 बजे पारितोष जायसवाल के नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में महिलाएं और पुरुष सहित भाजपा कार्यकर्ताओ और कर्मचारियों ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जयकारें लगाते हुए देशभक्ति गीतों पर जमकर झूमते हुए तिरंगा यात्रा निकाली गई।जिसमें सैकड़ो की संख्या में लोग शामिल हुए और अमर शहीदों को याद करते हुए जयकारे लगाए और तिरंगा यात्रा ब्लॉक परिसर से निकलकर नगर पंचायत अजमतगढ़ भ्रमण करते हुए स्वतंत्रता आंदोलन के अमर शहीद गोगा साव भीखी साव के स्मारक तक पहुंचकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए पुष्पांजलि अर्पित कर लोगों ने उन्हें नमन किया और तिरंगा यात्रा पुनः वापस होते हुए नगर भ्रमण कर अजमतगढ़ ब्लॉक पर अमर शहीद स्थल पर समाप्त हुई।इस दौरान तिरंगा यात्रा को संबोधित करते हुए मनीष मिश्रा उर्फ पिंटू ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा हमारे देश की आन बान शान और अभिमान है।मण्डल अध्यक्ष मनोज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि हर घर तिरंगा यात्रा का मूल उद्देश्य है लोग आजादी और तिरंगा के महत्व को समझते हुये प्रत्येक घर पर 13,14,15 अगस्त तक चलने वाले तिरंगा यात्रा में शामिल होकर घरो पर तिरंगा फहराए और आजादी के रणबाकुरों एव अमर शहीदों को याद करे।एडीओ पंचायत सुभाष चंद्र शर्मा ने कहा की तीरंगा हमारी आन बान शान है और जिस तरह से देश के अमर शाहीदों ने हमें आज़ादी दिलाई और तीरंगा लहराने का जो अवसर दिया हमें ऐसे अमर शहीदों को तीरंगा यात्रा से याद कर उन्हें नमन करना चाहिए और अपने घरों पर तीरंगा लहराकर आज़ादी की एक नई दिशा और देश के प्रति सम्मान का आदर करना चाहिए। तीरंगा हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण है इसे हमें कभी नहीं भूलना चाहिए।तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा नगर पंचायत अजमतगढ़ भारत माता के जयकारों से गुंज उठा। इस दौरान प्रमुख प्रतिनिधि मनीष कुमार मिश्रा,घनश्याम सिंह पटेल,मनोज श्रीवास्तव,पारितोष जायसवाल,खण्ड विकास अधिकारी जितेंद्र मिश्रा,एडियो पंचायत सुभाष चन्द्र शर्मा,अजेंद्र सिंह,रवि कुमार राय,अजय कुमार,नागेंद्र सिंह पटेल,वही
जीयनपुर प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में थाना परिसर से तीरंगा यात्रा निकाली गई जो पुरा नगर भ्रमण करते हुए कोतवाली पर समाप्त हुई।इस दौरान दर्जनों पुलिसकर्मी सहित क्षेत्राधिकारी सगड़ी अनिल कुमार बर्मा एव उपनिरीक्षक विश्वजीत पान्डेय, अमित बर्मा,मनोज सिंह,राना प्रताप,संतोष सिंह,पवन यादव,गोपाल प्रसाद मौर्य आदि लोगों द्वारा तीरंगा यात्रा में शामिल हुए और लोगों ने हाथों में तीरंगा लेकर पुरा जीयनपुर नगर भ्रमण किया एव भारत माता के जयकारों से पुरा नगर गुंज उठा।

No comments:

Post a Comment