रामप्रताप सिंह सर्वसम्मत से चुने गए लाटघाट के कार्यवाहक प्रधान।
उपजिलाधिकारी सगड़ी की देखरेख में हुआ मनोनयन।
प्रधान की असामयिक मृत्यु से रिक्त था प्रधान का पद।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी अजमतगढ़ ब्लॉक के ग्राम पंचायत लाटघाट के प्रधान की असामयिक मृत्यु से खाली प्रधान पद की सीट पर बुधवार को उपजिलाधिकारी सगड़ी श्याम प्रताप सिंह की देखरेख में ग्राम पंचायत के विकास कार्यों को संपादित करने के लिए राम प्रताप सिंह को ग्राम पंचायत समिति के सदस्यों ने सर्वसम्मति से कार्यवाहक प्रधान चुना।एसडीएम मनोनयन की प्रक्रिया से जिलाधिकारी को अवगत कराएंगे।अजमतगढ़ ब्लॉक के लाटघाट के प्रधान रविंद्र प्रताप सिंह की कुछ दिन पूर्व बीमारी के चलते मृत्यु हो गई थी। जिसके चलते प्रधान पद खाली चल रहा था। पद रिक्त होने के चलते विकास का कार्य और अवरुद्ध चल रहा था। बुधवार को उपजिलाधिकारी सगड़ी की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत समिति के सदस्यों की बैठक हुई। बैठक में 15 सदस्य उपस्थित रहे।राम प्रताप सिंह के नाम का प्रस्ताव किया जिसका सभी सदस्यों ने समर्थन किया।इस संबंध में उपजिलाधिकारी सगड़ी ने बताया कि लाटघाट पंचायत भवन पर ग्राम सभा समिति की बैठक हुई। जिसमें गांव के विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए कार्यवाहक प्रधान के मनोनयन पर चर्चा हुई। सदस्यों से प्रस्ताव मांगा गया सर्वसम्मति से राम प्रताप सिंह को कार्यवाहक प्रधान नामित किया गया। कार्यवाही की जानकारी जिलाधिकारी महोदय को दी जाएगी। उनकी संस्तुति के बाद ही मनोनयन प्रक्रिया मान्य होगी। इस दौरान एडीओ पंचायत सुभाष चंद्र शर्मा, ग्राम सचिव अभिषेक प्रभाकर,अंशुमान सिंह, मुन्ना सिंह,अवनीश सिंह,प्रवीण सिंह,मिलन सिंह,विवेक,सत्येंद्र विश्वकर्मा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment