सगड़ी तहसील समाधान दिवस पर सीआरओ ने सुनी फरियादियों की फरियाद।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील में शनिवार को मुख्य राजस्व अधिकारी संजीव कुमार ओझा की अध्यक्षता में सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कुल 102 शिकायती प्रार्थना पत्र आए जिसमें 7 का मौके पर निस्तारण किया गया। जिसमें सबसे ज्यादा राजस्व विभाग का 70, पुलिस विभाग 16,विकास विभाग का 9 और अन्य विभाग की शिकायती प्रार्थना पत्र पड़े। इस दौरान मुख्य राजस्व अधिकारी संजीव कुमार ओझा ने कहा जो भी शिकायती प्रार्थना पत्र आते हैं। उसका गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण किया जाए। शिकायतों का समय से मौके पर जाकर निस्तारण किया जाए ताकि लोगों को जिले का चक्कर न लगाना पड़े। सबसे ज्यादा शिकायतें जमीन संबंधी आ रही हैं। आगे उन्होंने कहा की दोनों पक्षों को सुनने के बाद आपसी सहमति से मामले का निस्तारण किया जाए ताकि लोगों को न्यायालय का चक्कर न लगाना पड़े।अपने कार्यों का सही ढंग से निर्वहन करें। इस दौरान एसडीएम सगड़ी श्याम प्रताप सिंह,तहसीलदार सगड़ी शैलेश कुमार,खंड विकास अधिकारी अजमतगढ़ जितेंद्र कुमार मिश्रा, अधिशासी अधिकारी अल्का मौर्या,पूर्ति निरीक्षक अनूप शाही, पंकज यादव,रविंद्र यादव, एसडीओ जीयनपुर विद्युत राजू कुमार,नागेंद्र आदि लोग मौजूद रहें।
No comments:
Post a Comment