मंडलायुक्त के निर्देश पर नायब तहसीलदार ने अनियमितता की किया जांच।
सभासद पति ने ईओ पर लगाया था सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी मंडलायुक्त आजमगढ़ के निर्देश पर नायब तहसीलदार विवेकानंद ने नगर पंचायत अजमतगढ़ की अधिशासी अधिकारी द्वारा की जा रही अनियमितता और सरकारी धन के दुरुपयोग की जांच किया। जांच के दौरान शिकायतकर्ता और कई लोग मौके पर मौजूद रहे। जांच आख्या के संबंध में बताने से नायब तहसीलदार ने इनकार किया।हालांकि एसडीएम ने स्वीकार किया कि कुछ कर्मचारी वेतन लेते हैं लेकिन मौके पर अनुपस्थित पाए गए। नगर पंचायत अजमतगढ़ के गुरु गोविंद सिंह वार्ड के सभासद पति सोहराब आलम ने 2 जुलाई को कमिश्नर को अधिशासी अधिकारी और लिपिक द्वारा अनियमितता बरतने की 6 बिंदुओं की शिकायत की थी। शिकायत में सोहराब ने बताया कि ईओ और लिपिक द्वारा सफाई काम में लगी गाड़ियों का डीजल अपने व्यक्तिगत वाहनों में उपयोग किया जाता है, नीलामी के लिए रखे गए 15 साल से खराब पड़े सोलर बैटरी, सोलर पैनल, एलइडी लाइट, कुर्सी,हाथ गाड़ी, इंडिया मार्का हैंड पंप आदि सामानों को बिना किसी प्रक्रिया के बेचकर धन उगाही की गई, कमीशन खोरी के चलते एक ही ठेकेदार से सारा काम कराया जाता है। अधिशासी अधिकारी अपने ड्राइवर को भी सफाई कर्मी दिखाकर पैसा आहरित करती हैं। नगर पंचायत के जेसीबी टैंकर और सेफ्टी टैंक से होने वाली आमदनी व्यक्तिगत रूप से खर्च की जाती है, सरकारी पोखरियों में मछलियां पाल कर उससे मिलने वाले धन का व्यक्तिगत उपयोग किया जाता है। नगर पंचायत के इन अधिकारियों द्वारा लाखों रुपए का सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया है। शिकायत को संज्ञान में लेकर मंडल आयुक्त ने एडीएम प्रशासन को कार्रवाई करने का निर्देश दिया। एडीएम ने एसडीएम को मौके की जांच कर 7 दिन में आख्या देने का निर्देश दिया। जिसके क्रम में मंगलवार को नायब तहसीलदार विवेकानंद ने नगर पंचायत कार्यालय में सभी बिंदुओं की जांच की। हालांकि इस संबंध में उन्होंने कुछ भी बताने से इनकार किया। इस बाबत उप जिलाधिकारी सगड़ी श्याम प्रताप सिंह ने कहा कि कमिश्नर के निर्देश पर जांच कराई गई है। जांच में कुछ कर्मचारी वेतन लेते हैं लेकिन मौके पर अनुपस्थित पाए गए हैं। पूरी जांच आख्या शीघ्र ही उच्च अधिकारियों को सौंप दी जाएगी।
No comments:
Post a Comment