लेखपाल की धौस से डरा फरियादी बैरंग लौटा,दोनो में जमकर हुई तूतू मैं मैं।
दर्जन भर लेखपालों ने फरियादी को घेरा,एसडीएम कार्यालय के बाबू के समझाने पर मामला हुआ शांत।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील पर कादीपुर चेवता थाना कप्तानगंज से आए फरियादी अशोक कुमार तिवारी जो कई महीनो से किसी कार्य को लेकर तहसील का चक्कर काट रहे थे।कई दिनों से लेखपाल से संपर्क करना चाह रहे थे। पर लेखपाल मोबाइल नहीं उठाते थे या तो उनके मोबाइल बंद रहती थी या तो खुली भी रहती तो वह फोन नहीं उठाते थे। जिसके लेकर फरियादी काफ़ी परेसान थे शुक्रवार को जब वह तहसील पहुंचे तो लेखपाल को देखकर आपा खो बैठे और पूरी भड़ास हल्का लेखपाल पर निकालने लगे।यह सुनकर दर्जनों लेखपाल बाहर आकर उनसे उलझ गए। वह तहसील पर यह सोचकर पहुंचा कि लेखपाल मिल जाएंगे पर लेखपाल ने उनका फोन नहीं उठाया हल्का लेखपाल समरजीत यादव जो चेवता कादीपुर का हल्का लेखपाल है और उन्होंने अशोक कुमार तिवारी का फोन न उठाने के कारण जब अशोक कुमार बाहर एसडीएम कार्यालय के सामने उन्हें गाली क्लोज करने लगे तो लेखपाल स्वयं अपने दर्जनो साथियों को लेकर फरियादी के ऊपर धौस जमाने लगे और कहा कि आप गाली क्यों दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि आप हमारा काम नहीं कर रहे हैं। अपना काम करने के लिए फोन करते हैं तो ना आप फोन उठाते हैं। जिसको लेकर दोनों में काफी विवाद होने लगा और दर्जनों की संख्या में लोग जुट गए हालांकि एसडीएम कार्यालय के बाबू अनुपम सिंह द्वारा दोनों को समझा बुझा कर शांत कराया गया। कि आप शिकायती प्रार्थना पत्र उपजिलाधिकारी को दे दीजिए जिस पर कार्रवाई की जाएगी हालांकि उन्होंने कहा कि हम इसकी शिकायत जिलाधिकारी से करेंगे और लेखपाल द्वारा जिस तरह की कार्य करने में हिलावली कर रहा है उसके खिलाफ मुख्यमंत्री से भी शिकायत करेंगे जिसको लेकर लेखपाल काफी आक्रोशित दिखाई दिए और वह फरियादी बैरंग वापस लौट गया।
No comments:
Post a Comment