सड़क पार कर रहे साइकिल मिस्त्री की ऑटो रिक्शा के धक्के से मौत।
मौत की सूचना मिलते ही परिवार में मचा कोहराम।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अजमतगढ़ कस्बे में हनुमान मंदिर के पास शुक्रवार को सड़क पार करते समय ऑटो रिक्शा के धक्के से साइकिल मिस्त्री गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में लोगों ने उसे इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अजमतगढ़ ले गए। स्थिति गंभीर देख डॉक्टर ने सदर अस्पताल आजमगढ़ भेज दिया जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।धक्का मारने के बाद ऑटो चालक मौके से फरार हो गया।अजमतगढ़ कस्बे के मुकुंद चंद्र नगर मोहल्ला निवासी अंगद निगम पुत्र लवकुश निगम उम्र 30 वर्ष की हनुमान मंदिर के पास साइकिल के सामानों की दुकान है। जहां वह पुरानी साइकिल बनाने का भी काम करता है। शुक्रवार को दिन में लगभग 12:00 बजे वह हनुमान मंदिर के पास सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे ऑटो रिक्शा ने उसे जोरदार टक्कर मार दी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोग उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अजमतगढ़ ले गए। हालत गंभीर देख डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिवार के लोगों ने घायल अंगद निगम को सदर अस्पताल में भर्ती कराया,जहां इलाज के दौरान कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।भाई आकाश निगम,बहन रेनू निगम और माता अनीता देवी का रो-रो कर बुरा हाल है।
No comments:
Post a Comment