Saturday, July 12, 2025

मोटर चुराकर भाग रहे एक चोर को ट्यूबवेल मालिक ने पकड़ा, दूसरा फरार।

मोटर चुराकर भाग रहे एक चोर को ट्यूबवेल मालिक ने पकड़ा, दूसरा फरार।

पुलिस ने पकड़े गए चोर का किया चालान।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली के गड़ेरूवा गांव में सिवान में लगे ट्यूबवेल से मोटर चुराकर भाग रहे एक चोर को ट्यूबवेल के मालिक ने पकड़ लिया जबकि दूसरा चोर बाइक से फरार हो गया।पकड़े गए चोर का पुलिस ने शनिवार को चालान कर दिया। जीयनपुर कोतवाली के गड़ेरूवा गांव निवासी शशांक यादव का सिवान में ट्यूबवेल है।11 जुलाई को रात में लगभग एक बजे खटखट की आवाज सुनकर ट्यूबवेल पर सो रहे शशांक यादव की नींद टूटी तो उसने देखा कि अमन साहनी निवासी बरईपुर गड़ेरूवा थाना जीयनपुर और अभिषेक शर्मा निवासी महरौली पिहार थाना रौनापार ट्यूबवेल का मोटर खोलकर बाइक पर लाद रहे थे।मैने ने शोर मचाते हुए दौड़कर अभिषेक शर्मा को मोटर के साथ पकड़ लिया जबकि अमन साहनी भाग गया। इसकी सूचना लाटघाट चौकी इंचार्ज जाफर खान को दी। मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज चोर को मोटर के साथ कोतवाली ले आए और चालान कर दिया।

No comments:

Post a Comment