Tuesday, July 1, 2025

कटान पीड़ितों ने रास्ते पर अतिक्रमण को लेकर उपजिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन।

कटान पीड़ितों ने रास्ते पर अतिक्रमण को लेकर उपजिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन।

1998 की बाढ़ मे तीन सौ घरों की बस्ती को घाघरा नदी ने लील लिया था।

पीड़ित थाना से लेकर तहसील का तीन माह से लगा रहे है चक्कर।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के थाना रौनापार अंतर्गत अराजी देवरा करखिया रोशनगंज नई बस्ती में बाढ़ से उजड़े लोगों को प्रशासन द्वारा 1998 में गाटा संख्या 1417 जो नवीन परती के नाम से दर्ज है पर बसा दिया।पर आज तक किसी को पट्टा नहीं किया गया। अब जो सार्वजनिक रास्ते के लिए लोगों ने दोनों तरफ से रास्ता छोड़ रखा था।उस पर गांव के ही दबंगों द्वारा मकान बनाकर अवरुद्ध किया जा रहा है।जिसको लेकर मंगलवार को दर्जनों महिलाओं और पुरुषों ने तहसील पर पहुंचकर प्रदर्शन करते हुए उपजिलाधिकारी सगड़ी श्याम प्रताप सिंह के बाबू अनुपम को ज्ञापन सौंपा और मांग की की रास्ते से अतिक्रमण हटाया जाय। इसके पूर्व भी तहसील से लेकर थाना पर कई बार शिकायत कर चुके हैं पर अब तक उक्त दबंग के खिलाफ प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिसको लेकर ग्रामीण काफी परेशान है। जिसमें 25 लोगों का रास्ता पूरी तरह से अवरुद्ध हो रहा है इसके बावजूद प्रशासन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं किया है। वहीं घाघरा की बाढ़ ने 1998 की बाढ़ में उर्दिया गांव काफी बड़ा विशाल था जिसमें लगभग 300 घरों से ज्यादा की आबादी थी जिसे घाघरा ने ऐसे विलिन किया कि उसका नामोनिशान मिट गया। बाढ़ से उजड़े लोगों को प्रशासन ने उस समय फौरी तौर पर नवीन परती की ज़मीन पर बसा तो दिया जो रोशनगंज नई बस्ती के नाम से बस गए पर पट्टा आज तक किसी को नहीं किया गया।जबकि अधिकतर लोग यहां भूमिहीन हैं जिनके पास दूसरी जमीन नहीं है। जिस पर वह मकान अपना निर्माण कर सकें। कुल के बावजूद रास्ते पर अतिक्रमण होने के कारण लोग काफी परेशान हैं और अधिकतर लोगों का रास्ता अवरुद्ध हो रहा है। जबकि सब लोग दोनों तरफ से रास्ते के लिए जमीन छोड़ते चले आए हैं पर बीच में एक दबंग द्वारा जबरदस्ती रास्ता को अवरोध किया जा रहा है। पर उसके खिलाफ कोई भी कार्रवाई प्रशासन द्वारा नहीं की जा रही है। जिसको लेकर ग्रामीणों ने तहसील पर प्रदर्शन करते हुए उपजिलाधिकारी सगड़ी से तत्काल रास्ते से अतिक्रमण हटाने की गुहार लगाई।इस दौरान आशीष,किस्मती,पुष्पा,सुनीता,बिंदु,राजमती,सरिता,रीता,सुभद्रा,सन्तोषी, आदि रही ।

No comments:

Post a Comment