किसान खेतो में रोपनी करने में जुटे,दो दिन से लगातार हो रही बारिस उमस भरी गर्मी से राहत।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र में सोमवार को सुबह से धूप खिली रही और अचानक काले बादलों ने डेरा डाल दिया और लगभग 1 घंटे से ऊपर की बरसात होने के बाद किसान खेतों में रोपनी करने के लिए जहां सोमवार को देर शाम भी हल्की बरसात हुई और गर्मी से कुछ राहत मिली। वही किसान धान की रोपनी करने के लिए खेतों की तरफ मजदूर लेकर जुट गए।जहां धान की जरई उखाड़ कर शाम तक रोपनी में किसान जुटे रहे।सगड़ी क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में हुई बरसात से जहां राहत मिली। वहीं किसानों के चेहरे खिल उठे किसानों ने खेतों में रोपनी करना प्रारंभ कर दिया। अधिकतर क्षेत्रों में रोपनी के कार्य प्रारंभ कर दिए गए हैं और किसानों ने मानसून बरसात से राहत की सांस ली है। काफी दिनों से लोग बरसात होने का इंतजार कर रहे थे जो रविवार सोमवार को हुई बरसात से लोगों ने राहत महसूस की।किसान खेतों में जुटे और पानी भरने से रोपनी का कार्य प्रारंभ कर दिया। तहसील क्षेत्र के लाटघाट सगड़ी,अंजान शहीद,हरैया,रामगढ़,सहनूपुर, जोकहरा,मालटारी आदि क्षेत्रो मे बरसात के बाद रोपनी करने से किसान काफ़ी ख़ुश नजर आए।
No comments:
Post a Comment