Saturday, June 28, 2025

दहेज उत्पीड़न का पति समेत चार लोगों पर मुकदमा दर्ज।

दहेज उत्पीड़न का पति समेत चार लोगों पर मुकदमा दर्ज।

पति ने कर ली दूसरी शादी,पहली पत्नी को घर से निकाला।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर कैथोली गांव निवासी संगीता पत्नी संजय कुमार द्वारा पति,सास और ननद पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है।जबकि पीड़िता के पास दो बच्चे हैं उसके बावजूद पति समेत ससुराल पक्ष के लोग बार-बार दहेज की मांग किया करते थे। जब पति की सरकारी नौकरी लग गई तो उसने पहली पत्नी को छोड़कर दूसरी पत्नी से बिना तलाक लिए शादी रचा ली और पति ने पत्नी समेत बच्चों को घर से बाहर निकाल दिया। कई बार पंचायत हुई पर मामला हल नहीं हुआ।जबकि सगीता ग्राम हथिया थाना सिधारी में अपने मायके में रह रही है।इस बीच पीड़िता ने आरोप लगाया कि मुझे हमेशा मारा पीटा जाता रहा जिससे मेरे सीने में फैक्चर हो गया और में दवा इलाज आज तक कर रही हूं।जबकि उसकी शादी हिंदू रीति रिवाज से 2010 में हुई थी। उसके दो बच्चे पैदा हुए अभिनव व समर उसके बाद उनको घर से निकाल दिया गया।पीड़िता द्वारा आरोप लगाते हुए तहरीर दी कि मेरे पति उस समय प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे थे और बार-बार पैसे की मांग करते थे।जब मेरे पिता ने असमर्थता जताई तो इन लोगों ने मुझे मारना पीटना शुरू कर दिया और बार बार प्रताड़ित करते हुए मारते-पीटते रहे। कई बार पुलिस को शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया पर जांच कर कार्रवाई करने की बात कहकर टाल दिया गया।शनिवार को पीड़िता की तहरीर पर पति संजय कुमार,सास इसरावती देवी,ननद अनीता एवं शिल्पा पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी हुई है।इस संबंध में कोतवाल जितेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि लड़की की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।

No comments:

Post a Comment