कमलगट्टा का फूल तोड़ने के विवाद में चार लोगों पर एससी, एसटी का मुकदमा दर्ज।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली के अंतर्गत स्थित ताल सलोना से कमलगट्टा तोड़ने के विवाद को लेकर कहासुनी के बाद दो पक्षों में मारपीट हो गई। अम्मा आइमा निवासी करन कुमार की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मारपीट कर घायल करने और एससी,एसटी का मुकदमा शुक्रवार को देर शाम दर्ज कर लिया। मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपितो की तलाश में जुटी है।जीयनपुर कोतवाली में तहरीर देकर अम्मा आईमा निवासी करन कुमार ने कहा कि शुक्रवार को वह अजमतगढ़ ताल सलोना में कमलगट्टा का फूल तोड़ने गया था। इस बीच मेरे गांव के ही नमन,निखिल,राजेश और अभिषेक साहनी मौके पर पहुंच गए और मुझे गाली देते हुए लात घुसे से मारने पीटने लगे। अनुसूचित जाति का होने के नाते मुझे लोग जाति सूचक शब्दों से भी गाली गलौज दिए और जान मारने की धमकी भी दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई।
No comments:
Post a Comment