ग्राम प्रधानों के खिलाफ शिकायतों की जाँच के आदेश से हड़कंप।
अजमतगढ़ और हरैया के 19 गांवों के शिकायत की होगी जांच।
शिकायतों की जांच के लिए डीएम ने त्रिस्तरीय समिति किया गठित।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी जिलाधिकारी आजमगढ़ रविन्द्र कुमार द्वितीय द्वारा अजमतगढ़ और हरैया के 19 ग्राम प्रधानों के खिलाफ मिली शिकायतों की जांच के लिए त्रिस्तरीय जांच समिति गठित किए जाने से ब्लॉक में हड़कंप मचा हुआ है।प्रधानों द्वारा कराए गए कार्यों में गुणवत्ता की परख करने के लिए डीसी मनरेगा द्वारा ब्लाकों पर कर्मचारियों के साथ बैठक भी की गई। ब्लॉक अजमतगढ़ एवं हरैया के डेढ़ दर्जन गांवों पर जांच की तलवार लटक रही है। जांच के आदेश से प्रधान और सचिव परेशान नजर आ रहे हैं। विकास खण्ड अजमतगढ़ के ग्राम पंचायत महुला,जमीन हरखोरी धन्छुला,रसूलपुर,महावतगढ़, कठैचा,भुवना बुजुर्ग,दाऊदपुर, इसरहा,भरौली,इमलीपुर,महुलिया एवं देवापार के लिए जिला समाज कल्याण अधिकारी, अधिशासी अभियन्ता उ0प्र0 राज्य निर्माण एवं श्रम विभाग की त्रिस्तरीय टीम गठित कर दी गई है। वहीं विकास खण्ड हरैया के ग्राम पंचायत शनिचरादान ताड़ी, हाजीपुर,सहबदिया,खेतापुर, पोखरा,जोकहरा,गड़ौरा मझौरा, सिरही के लिए जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी,अधिशासी अभियन्ता यूपीपीसीएल को नामित किया गया है। नामित अधिकारी संबंधित खंड विकास अधिकारी पंचायत के माध्यम से आरोपितों को 72 घंटे पहले जारी करेंगे। 48 घंटे पहले इसका तामिला जरूरी होगा। जांच के समय संबंधित लोगों को हर हाल में मौके पर उपस्थित हो रहना होगा अन्यथा की स्थिति में यह माना जायेगा कि उन्हें कुछ नहीं कहना है और वे जॉच में सहयोग नही कर रहे हैं।साथ ही नामित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रधानों के विरूद्ध लम्बित शिकायतों की जॉच शिकायती पत्रों में उल्लिखित बिन्दुओं पर अभिलेखीय एवं स्थलीय जॉच कर स्पष्ट आख्या एक सप्ताह के अन्दर अनिवार्य रूप से जिला पंचायत राज अधिकारी आजमगढ़ के कार्यालय में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।
जिन गांवों में 60 से ऊपर लेबर प्रतिदिन कार्य कर रहे है उन पर भी तलवार लटक रही है। जिलाधिकारी आजमगढ़ के निर्देश के बाद दोनों ब्लॉकों में अफरातफरी मची हुई है।
No comments:
Post a Comment