Sunday, May 11, 2025

अवैध असलहा व कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार।

अवैध असलहा व कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार ।


(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने अवैध असलहा और कारतूस के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार। रविवार को उ0नि0 पवन यादव मय हमराह द्वारा चेकिंग के दौरान नदवा सराय जाने वाली रोड पर भटौली पुलिया के पास से समय 6:30 बजे के करीब अभियुक्त आलोक कुमार पुत्र स्व0 हरिन्द्र निवासी ग्राम ताजपुर थाना बेलौली रामपुर जनपद मऊ उम्र करीब 20 वर्ष को पुलिस हिरासत में लिया गया अभियुक्त के कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर थाना जीयनपुर धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

No comments:

Post a Comment