Saturday, May 3, 2025

डीसी मनरेगा ने कर्मचारियों के साथ की समीक्षा बैठक।

डीसी मनरेगा ने कर्मचारियों के साथ की समीक्षा बैठक।

मीडिया कर्मियों से बनाई दूरी, विभागीय बैठक का दिया हवाला।

दर्जनों गांवों के प्रधानों की अटकी रही सांसे।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी अजमतगढ़ ब्लॉक पर शनिवार को शाम 3:00 बजे डीसी मनरेगा अचानक धमक पड़े पर प्रधानों और अन्य को पहले से ही डीसी मनरेगा के आने की आहट सुनाई दे दी थी। जिस पर दर्जनों गांव के प्रधान ब्लॉक परिसर में पहुंचकर जानकारी लेने में जुट गए थे। जबकि दो दिन पूर्व जिलाधिकारी आजमगढ़ द्वारा ग्राम प्रधानों पर शिकायतों के त्वरित निस्तारण और विकास कार्यों की समीक्षा में अधिकारियों को विकास कार्यों की योजनाओं में तेजी लाने के लिए निर्देश दिए थे। जहां अजमतगढ़ ब्लॉक के कई गांव अधिकारियों के निशाने पर हैं तो वहीं डीसी मनरेगा द्वारा सचिवों तकनीकी सहायकों रोजगार सेवकों के साथ खंड विकास अधिकारी जितेंद्र कुमार मिश्रा के मौजूदगी में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान विकास कार्यों के छ इंडिकेटरों पर चर्चा करते हुए उन्होंने गांव में विकास कर में तेजी लाने एवं जिन ग्राम पंचायत में कार्य नहीं कराई जा रहे हैं उन पर नियम 65 के तहत कार्रवाई करने एव नोटिस जारी के निर्देश दिए और जहां पर 100 मजदूर से ज्यादा कार्य कर रहे हैं ऐसे ग्राम पंचायत को निशाने पर लेते हुए उन्होंने कार्रवाई करने का निर्देश दिया। साथ ही साथ गांव में जिन ग्राम प्रधानों द्वारा मनरेगा के कार्यों में लापरवाही बरती जा रही है ऐसे ग्राम प्रधानों और सचिवों पर कार्रवाई करने के निर्देश देते हुए कड़ी नाराजगी जताते हुए उन्होंने खंड विकास अधिकारी को निरीक्षण करने का निर्देश दिया। इस दौरान डीसी मनरेगा के अजमतगढ़ ब्लॉक पर पहुंचने की सूचना ग्राम प्रधानों को जैसे ही लगी दर्जनों ग्राम प्रधान ब्लॉक परिसर पर पहुंच गए की कही मेरे गांव की जांच ना हो जाए जिससे काफी प्रधान घबराए हुए थे।यही नहीं सचिव भी पेशोपेश की स्थिति में थे। जिससे कि किसी के ऊपर गाज न गिर जाए। इसके अलावा उन्होंने विकास कार्यों में तेजी लाते हुए कई कार्यो की समीक्षा की। हालांकि इस दौरान डीसी मनरेगा सहित ब्लॉक कर्मचारियों द्वारा मीडिया कर्मियों से दूरी बनाई और ना तो फोटो करने दिया और ना ही डीसी मनरेगा के आने की और समीक्षा बैठक की कोई जानकारी दी। साथ ही साथ यह कहा गया कि यह समीक्षा बैठक विभागीय है जिसकी कवरेज नहीं की जा सकती। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि ब्लॉक के कर्मचारी अधिकारी कितने डरे हुए थे।

No comments:

Post a Comment