Saturday, April 26, 2025

तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थान विषयक वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित।

वाद विवाद प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को मिला मेडल।

तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थान विषयक वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित। 

तंबाकू नियंत्रण यूनिट आजमगढ़ द्वारा दिया गया मेडल। 

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तंबाकू नियंत्रण यूनिट आजमगढ़ द्वारा अजमतगढ़ ब्लॉक के चिन्हित विद्यालयों पर तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थान विषयक वाद विवाद का प्रतियोगिता का शनिवार को आयोजन किया गया। त्रिवेणी इंटर कॉलेज जीयनपुर में आयोजित वाद विवाद प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय और तृतीय रहे छात्रों को मेडल और प्रमाण पत्र वितरित किया गया। शासन के निर्देशन में तंबाकू नियंत्रण यूनिट आजमगढ़ द्वारा अजमतगढ़ ब्लॉक के चिन्हित विद्यालयों पर तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थान कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके तहत बच्चों को तंबाकू उत्पादों के सेवन से होने वाले नुकसान एवं गंभीर बीमारियों के बारे में जानकारी दी गई। इस विषय से संबंधित छात्रों में वाद विवाद प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें सैकड़ो छात्रों ने भाग लिया। एनटीसीपी कार्यक्रम अधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अजमतगढ़ डॉ अशोक कुमार, डॉक्टर दिलबर हुसैन व मनीष शर्मा ने संयुक्त रूप से प्रतियोगिता में प्रथम कुमकुम सोनकर,द्वितीय नेहा गुप्ता और तृतीय स्थान पर रही जानवी को मेडल और प्रमाण पत्र दिया। कार्यक्रम में अशोक यादव, विश्वनाथ प्रसाद,अंकित कुमार, अंकिता देववंशी,हसीना खान, बिंदु देवी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment