राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का निकला पंच संचालक।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सगड़ी तहसील के स्वयंसेवकों द्वारा जीयनपुर नगर में पथ संचलन रूट मार्च निकाला गया। स्वयंसेवक गणवेश में रामलीला मैदान से पथ संचलन करते हुए पूरे नगर का भ्रमण किया।रामलीला मैदान में स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए खंड संचालक प्रमोद एवं मुख्य वक्ता सह जिला बौद्धिक प्रमुख धनंजय पांडेय ने कहा की प्राचीन काल से ही भारत समृद्ध राष्ट्र रहा है। आज के हिंदू समाज को जागृत होकर इसका संरक्षण और संवर्धन करना होगा। पांच परिवर्तन का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा इसे अपना कर ही भारत पुनः अपने वैभव को प्राप्त करेगा।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला प्रचारक आशुतोष,तेज प्रताप पाण्डेय,रवि शंकर मिश्र,आकाश गुप्ता,ज्ञानेंद्र मिश्रा,डॉ0 नरेंद्र,पुनीत,श्याम प्रताप पान्डेय, प्रवीण, अंशुल,प्रिंस,कमलेश प्रसाद आदि लोग उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment