Wednesday, April 2, 2025

फावड़े से प्रहार कर दोस्त की हत्या करने वाले युवक का पुलिस ने किया चालान।

फावड़े से प्रहार कर दोस्त की हत्या करने वाले युवक का पुलिस ने किया चालान।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में अपने ही दोस्त की बेरहमी से हत्या करने वाले फैजुल्ला जहरुल्ला ग्राम निवासी शैलेश कुमार का पुलिस ने बुधवार को चालान कर दिया। हत्या के दूसरे दिन भी मृतक के परिवार में कोहराम मचा रहा। जीयनपुर कोतवाली के फैजुल्ला जहरुल्ला गांव के शैलेश कुमार और ग्राम खालसा कोतवाली मोहम्मदाबाद गोहाना जनपद मऊ के राकेश कुमार साथ-साथ टाइल्स लगाने का काम करते थे। साथ काम करने के चलते दोनों में घनिष्ठ दोस्ती भी थी। मंगलवार को शैलेश कुमार ने टाइल्स लगवाने के बहाने राकेश को घर बुलाया और रात में कुदाली से प्रहार बेरहमी से मार डाला। हत्या को अंजाम देकर शैलेश कुमार अपने पुराने मकान में ताला बंद कर गांव में स्थित घर पर छिप गया था। सूचना मिलने पर गांव पहुंची पुलिस ने शैलेश कुमार को  गिरफ्तार कर लिया। हत्या में प्रयुक्त कुदाली को भी मौके से ही बरामद कर लिया गया था। बुधवार को पुलिस ने पकड़े गए शैलेश कुमार का चालान कर दिया।

No comments:

Post a Comment