Saturday, April 19, 2025

चोरी के एक मोटरसाईकिल व सैइलेन्सर के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार।

चोरी के एक मोटरसाईकिल व सैइलेन्सर के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने चोरी के एक मोटर साइकिल व सैइलेन्सर के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार। 04.07.2024 को गौरव मौर्य उम्र लगभग 23 वर्ष पुत्र विनोद प्रसाद मौर्य निवासी ग्राम व पोस्ट-रिठिया,थाना अतरौलिया अपनी मोटर साईकिल रजादेपुर चौराहे के बगल में अजमतगढ़ रोड पर कमल फाइनेन्स कम्पनी जीयनपुर के गेट पर खड़ा करके दिनांक 04.07.2024 समय लगभग 06:00 बजे शाम को ब्रांच पर आकर अपनी बाईक स्पलेण्डर प्लस रजि0 नं0- UP 50Pxxxx को लाक कर प्रार्थी हमेशा वहीं पर अपनी गाड़ी खड़ा करता था। गाड़ी लाक करके कार्यालय के अन्दर चला गया 15-20 मिनट बाद आया तो गाड़ी वहां नही थी गाड़ी वहां से गायब हो गयी थी।पीड़ित ने काफी खोज बीन किया लेकिन गाड़ी का कुछ पता नही चला उक्त वाहन के सम्बन्ध में जीयनपुर कोतवाली पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जांच उ0नि0 विश्वजीत पाण्डेय को दी गई।शनिवार को उ0नि0 जाफर खान मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त विपुल सोनकर उर्फ साधु सोनकर पुत्र चन्द्रिका सोनकर ग्राम बनकटिया मुजार थाना रौनापार आजमगढ को समय करीब 06.30 बजे सुबह पाण्डेयपार मोड़ से हिरासत पुलिस में लिया गया जिसके कब्जे से एक चोरी की मोटरसाइकिल व एक मोटर साइकिल का साइलेन्सर बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान किया गया।

No comments:

Post a Comment