Tuesday, April 1, 2025

अध्यक्ष पद पर सचिदानन्द राय एवं उपाध्यक्ष प्रतीश यादव,मंत्री पद पर अजीत यादव जीते।

अध्यक्ष पद पर सचिदानन्द राय एवं उपाध्यक्ष प्रतीश यादव,मंत्री अजीत यादव जीते।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी अधिवक्ता समिति सगड़ी का चुनाव मंगलवार को सुबह 11:00 से 2:00 बजे तक संपन्न हुआ एवं मतगणना व प्रत्याशियों की घोषणा 3:00 बजे से अंत तक की गई। जबकि चुनाव की घोषणा 20 मार्च को की गई थी। व नामांकन  25 और 26 मार्च को की गई। परचों की जांच 27 मार्च को एव वापसी 28 को की गई। जहां कुल मतदाता 98 थे। सभी 98 मतदाताओं ने मतदान किया। अध्यक्ष पद पर सच्चितानंद राय 51 मत खाकर विजई घोषित किए गए।वही मंत्री पद पर अजीत कुमार यादव 78 मत पाकर विजयी घोषित किए गए। कोषाध्यक्ष पद पर विंध्यवासिनी राय 71 मत पाकर विजयी घोषित किए गए।वहीं अध्यक्ष पद पर सच्चितानंद राय को कुल 51 मत और दूसरे नंबर पर ओमकार नाथ त्रिपाठी 47 मत प्राप्त किए। मंत्री पद पर अजीत कुमार यादव को 78 मत जबकि दूसरे नंबर पर सूर्यभान सरोज को 20 मतों से संतोष करना पड़ा। कोषाध्यक्ष विंध्यवासिनी राय को कुल 71 मत पाकर विजयी घोषित हुए।दूसरे नंबर पर महेंद्र प्रसाद 27 मत प्राप्त कर संतोष करना पड़ा।जबकि वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरेंद्र बहादुर सिंह,उपाध्यक्ष प्रतिश यादव,सहमंत्री चंद्रशेखर यादव निर्विरोध घोषित किए गए।
चुनाव अधिकारी मुकेश कुमार राय रहे और एल्डर कमेटी के वरिष्ठ अधिवक्ता मणिकेश्वर मिश्र ने चुनाव सम्पन्न कराते हुए विजयी प्रत्याशियों की घोषणा की। इस दौरान आशीष मिश्रा,पंकज दुबे,अविनाश राय,संतोष कुमार,संजय राय,दुर्गेश मिश्रा,राधेश्याम मिश्रा,अरुण सिंह,रवि प्रकाश गौतम,संजय कुमार,सूर्यभान यादव, अमरेंद्र सिंह,मंशा यादव आदि लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment