Thursday, March 20, 2025

एक एक बच्चे को शिक्षा का माहौल देना जरूरी::मनीष कुमार मिश्रा

एक एक बच्चे को शिक्षा का माहौल देना जरूरी::मनीष कुमार मिश्रा

24 बच्चों को किया गया पुरस्कृत,निपुण भारत लक्ष्य को हर हाल में किया जाना है पूर्ण।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के विकास खंड अजमतगढ़ के मीटिंग सभागार में गुरुवार को हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम का आयोजन बाल विकास परियोजना एवं शिक्षा विभाग के द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया। जिसमें प्राथमिक विद्यालय के समस्त प्रधानाध्यापक एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सुपरवाइजर एवं आंगनबाड़ी और प्राथमिक से कुल 24 बच्चों को पुरस्कृत किया गया। जिसमें से आंगनबाड़ी के प्राथमिक विद्यालय कांखभार प्रथम पर बेहतर कार्य करने के लिए लीला शर्मा व उनके 6 बच्चों को पुरस्कृत किया गया। साथ ही साथ शिक्षा विभाग के प्राथमिक विद्यालय के कुल 18 बच्चों को पुरस्कृत किया गया जो निपुण लक्ष्य प्राप्त कर चुके हैं ऐसे बच्चों को प्रस्तुत किया गया है।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समस्त 03 वर्ष से 06 वर्ष के बच्चों को शिक्षा के मुख्य धारा से जोड़ना एवं निपुण लक्ष्य को प्राप्त करना है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बाल विकास परियोजना अधिकारी उमेश चंद्र पांडे अजमतगढ़ ने कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य है कि एक एक बच्चे को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ते हुए उन्हें निपुण भारत लक्ष्य की शत प्रतिशत प्राप्ति करना जो बच्चे 3 वर्ष से 6 वर्ष के बीच के हैं ऐसे बच्चों को हमें खेल-खेल में सीखाना है जिससे कि हमारा आंगन हमारे बच्चे का उद्देश्य पूर्ण हो सके। हमें हर हाल में निपुण लक्ष्य को प्राप्त करना है और ऐसे बच्चों को शिक्षा के मुख्य धारा से जोड़ते हुए हमें पूरा  लक्ष्य शत प्रतिशत प्राप्त करना है। यदि हमारा एक भी बच्चा छूट गया तो हमारा पूरा उद्देश्य टूट जाएगा। इसलिए हमें लगन और मेहनत से ऐसे बच्चों को खेल- खेल में शिक्षा देनी है जिससे कि बच्चों को आगे बढ़ाने में किसी प्रकार की कोई समस्या ना हो। वही प्रमुख प्रतिनिधि मनीष मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में संबोधन में कहा कि हमें ध्यान देने की जरूरत है कि एक एक बच्चे को स्कूल से जोड़ना और उन बच्चों को मुख्य धारा से जोड़ने का सरकार का संकल्प है। उसे हर हाल में पूरा करते हुए निपुण लक्ष्य को प्राप्त करने से ही शिक्षा को आगे बढ़ाया जा सकता है। सिर्फ बातें करने और विचार करने से काम नहीं चलेगा। इसके पूर्व समस्त अथितियों को माल्यार्पण कर स्वागत करते हुए मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पण किया गया। विद्यालय की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।इस दौरान खंड विकास अधिकारी अजमतगढ़ जितेंद्र मिश्रा,खंड शिक्षा अधिकारी कुलदीप नारायण सिंह,एस आर पी रामबदन यादव,जयशंकर सिंह,विमल प्रकाश, धनंजय तिवारी,अनिल मिश्रा,कुसुम पान्डेय,हुमा परवीन, प्रदीप राय,दिनेश पान्डेय,राजमन शर्मा,राजेंद्र मौर्य आदि लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment