बाइक जांच के दौरान युवक से दुर्व्यवहार का वीडियो प्रसारित, जांच कर होगी कार्रवाई।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर चौक पर एक दिन पूर्व वाहन चेकिंग के दौरान एक सिपाही द्वारा बाइक सवार से दुर्व्यवहार किए जाने का वीडियो प्रसारित होने के मामले को संज्ञान में लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार त्रिपाठी ने जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।प्रसारित वीडियो में जीयनपुर की पुलिस चौक पर वाहनों की जांच कर रही है। इस दौरान सिपाही युवक की बाइक से चाबी निकाल लेता है। जिसको लेकर बाइक चालक से पुलिसकर्मी की कहा सुनी होती है। आरोपित है कि सिपाही ने चाबी निकालने के बाबत जानकारी लेने पर बाइक सवार को थप्पड़ जड़ दिया।इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक विवेक त्रिपाठी ने बताया कि एक मामला संज्ञान में आया है,जिसमें कहा गया है कि पुलिस द्वारा उसके साथ मारपीट की गई है। और कैमरा छीन लिया गया है थाने पर इस बाबत कोई सूचना नहीं है। वीडियो की जांच कराई जा रही है दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी साथ ही सुनिश्चित किया जाएगा कि पुलिस कर्मियों का व्यवहार जनता के प्रति उचित रहे।वाहनों की चेकिंग हो लेकिन उनके साथ ज्यादती ना हो।
No comments:
Post a Comment