किशोरी को बहला फुसलाकर भगाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने किशोरी को बहला फुसलाकर भगाने के आरोपी युवक को किया गिरफ्तार।शनिवार को आवेदक द्वारा थाना स्थानीय पर आकर लिखित तहरीर दिया गया कि गाजीपुर में एक भठ्ठे पर सपरिवार रहकर काम करता है। भठ्ठे पर काम करने वाला ड्राईवर गंगा भी रहता था। होली के त्यौहार पर हम सभी लोग घर आये थे शनिवार को राइसमिल पर गंगा आकर वादी की लडकी को टेलीफोन करके बुलाया एवं उसे बहला फुसलाकर कही भगा ले गया। हम लोग गंगा के फोन नम्बर पर काल किये तो हम लोगो को भद्दी गाली दे रहा है के सम्बन्ध में आवेदक के लिखित प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर धारा 137(2)/352 BNS बनाम गंगा पता अज्ञात के विरुद्ध पंजीकृत किया गया। विवेचना के क्रम में पीड़िता के बरामदगी, बयान,मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 87/65(1)/4(2) BNS की बढ़ोत्तरी की गई।सोमवार को उ0नि0 अमित कुमार वर्मा मय हमराह द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर वांछित अभियुक्त गंगा उरांव पुत्र माधे उरांव निवासी सरजमा थाना घाघरा जनपद गुमला झारखण्ड उम्र 24 वर्ष को अंजान शहीद बाजार के पास से समय 10:51 बजे के करीब पुलिस हिरासत में लिया गया।
No comments:
Post a Comment