पंचदेव राम जानकी मंदिर मूर्तियों को अराजक तत्वों ने किया क्षतिग्रस्त।
पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्जकर जांच में जुटी।
सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की की गई कोशिश।
टूटी प्रतिमाएँ को लेकर जनाक्रोश।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी बिलरियागंज थाना अंतर्गत धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक श्री ठाकुर जी रामजानकी पंचदेव मंदिर, मझौवा,भदाँव (मालटारी सगड़ी) में एक निंदनीय दो दिन पूर्व घटना घटी।कुछ अराजक तत्वों ने भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग,माता पार्वती की प्रतिमा और नंदी महाराज को क्षतिग्रस्त कर दिया इस घटना के चलते समूचे क्षेत्र में आक्रोश का माहौल व्याप्त हो गया है। राजेश गुप्ता पुत्र प्रेम प्रकाश गुप्ता निवासी अंजान शहीद के द्वारा बिलरियागंज थाना में तहरीर दी गई। जिस पर पुलिस ने अज्ञात अराजक तत्वों द्वारा तोड़ी गई मूर्ति को लेकर मुकदमा दर्जकर जांच में जुटी हुई है। सन् 1860 में इस मंदिर की स्थापना बद्दल साव निवासी अंजान शहीद द्वारा निर्मित किया गया था। इस मंदिर की नींव विक्रम संवत 1912-13 (सन् 1855 ई. में रखी गई थी। यह स्थल केवल एक धार्मिक केंद्र नहीं,बल्कि क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत का भी प्रमुख प्रतीक है।मंदिर पर मूर्तियों की तोड़फोड़ से लोगों में जहा आक्रोश व्याप्त है।वहीं घटना की सूचना मिलते ही श्रद्धालुओं और ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। स्थानीय प्रशासन हरकत में आया और अज्ञात अराजक तत्वों के खिलाफ बिलरियागंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस विभाग ने भरोसा दिलाया है कि दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा और उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। बद्दल साव सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की गहरी साजिश करार दिया और प्रशासन से शीघ्र न्याय की माँग की। उनका कहना है कि इस तरह की घटनाएँ समाज को विभाजित करने की कोशिश हैं। जिसे सहन नहीं किया जा सकता। यह घटना सिर्फ एक मंदिर पर हमला नहीं,बल्कि पूरे समाज की आस्था पर आघात है। श्रद्धालु दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और मंदिर की पुनर्स्थापना की माँग कर रहे हैं। प्रशासन की त्वरित कार्रवाई और समाज की एकता ही इस अपराध का सही उत्तर होगी। प्रशासन कितनी जल्दी न्याय सुनिश्चित करता है और क्या धार्मिक स्थलों की सुरक्षा को लेकर कोई ठोस कदम उठाए जाते हैं या नहीं।
No comments:
Post a Comment