Sunday, March 23, 2025

बाउंड्री वाल गिराने एवं जमीन को विवादित बताने पर मुकदमा दर्ज।

बाउंड्री वाल गिराने एवं जमीन को विवादित बताने पर मुकदमा दर्ज।

चार साल पूर्व 30 विसवा जमीन की कराई गई थी रजिस्ट्री।

फेसबुक और व्हाट्सएप पर बताया जाता था विवादित।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के गौरी शंकर नगर अजमतगढ़ के निवासी तरुण कुमार राय पुत्र स्वर्गीय नंदकिशोर राय द्वारा जीयनपुर कोतवाली में अजमतगढ़ निवासी शैलेश पांडे पुत्र जयप्रकाश पांडे के खिलाफ मुकदमा संबंधित धारा में दर्ज कराया है।जहां 12/11/ 2021 को शैलेश पांडे के साले दिनेश पांडे निवासी इटैली कोतवाली जीयनपुर के द्वारा 30 बिस्वा जमीन गाटा संख्या 89 की रजिस्ट्री की गई और दाखिल खारिज भी तरुण कुमार राय के द्वारा करा लिया गया। जिस पर बाउंड्री वॉल का निर्माण भी कर दिया गया था। जिसे शैलेन्द्र पांडे द्वारा बाउंड्री वाल का कुछ हिस्सा ध्वस्त कर दिया गया और फेस बुक एवं व्हाट्सएप पर गलत तरीके से मैसेज वायरल कर जमीन को विवादित बार-बार बताया जा रहा है और प्रताड़ित किया जा रहा है। जिसको लेकर तरुण कुमार राय द्वारा जीयनपुर पुलिस में शिकायत की गई।जिस पर रविवार को संबंधित धारा में जीयनपुर पुलिस द्वारा मुकदमा दर्जकर लिया गया और जांच में जुट गई। यह एक अलग तरह का मामला है। जहां शैलेश पांडे के साले के द्वारा जमीन की रजिस्ट्री की गई थी पर शैलेन्द्र पांडे का आरोप है कि जमीन का पैसा नहीं दिया गया और जमीन को विवादित बताए जाने लगा। पर दी गई तहरीर के अनुसार शैलेन्द्र पांडे द्वारा बार-बार जमीन को विवादित बताने और चार दिवारी गिरा ने पर मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। पूरा पैसा विक्रेता को दे दिया गया था। पर जबरदस्ती जमीन पर कब्जा करने की नीयत से जमीन को विवादित बताया जा रहा है।अब मुकदमा दर्ज करके पुलिस जांच में जुटी हुई है। इस संबंध में कोतवाल जितेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।

No comments:

Post a Comment