Monday, March 3, 2025

देश के विशेष परिस्थितियों में समर्पण एवं सहयोग का नाम है स्काउट गाइड::पुरूषोतम यादव

देश के विशेष परिस्थितियों में समर्पण एवं सहयोग का नाम है स्काउट गाइड::पुरूषोतम यादव

पांच दिवसीय स्काउट गाइड का हुआ समापन।

रंगा रंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मोहा मन।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर के श्री के एन सिंह महिला पीजी कालेज  जीयनपुर में सोमवार को पांच दिवसीय बी एल एड 2024= 2025 के स्काउट गाइड शिविर का समापन टोलियों का निरीक्षण के बाद सम्पन्न हुआ।

जो 27 फरवरी से महाविद्यालय परिषर  में आयोजित किया गया। जहां कुल 6 टोलियों का निर्माण स्काउट गाइडों द्वारा किया गया था। जिसमें मीरा बाई,महारानी लक्ष्मी बाई,सावित्री बाई फुले, मदर टेरेसा,सरोजनी नायडू, कल्पना चावला आदि टोलियों का निर्माण किया गया था।
शिविर में स्काउट गाइड प्रार्थना,झंडा गीत,स्काउटिंग इतिहास,उद्देश्य, नियम प्रतिज्ञा,टेंट निर्माण,पुल निर्माण,पाक कला,बीपी 6 आदि की जानकारी दी गई।साथ ही अतिथियों को अंग वस्त्रम एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया और मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित एव पुष्प अर्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। वही टोली नम्बर 6 सावित्री बाई फुले की टोली सभी टोलियों में प्रथम स्थान प्राप्त की जिसे गोल्ड मेडल देकर पुरस्कृत किया गया। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष जीयनपुर पुरुषोत्तम यादव ने कहा कि स्काउट गाइड देश के लिए विशेष परिस्थितियों में काम आने वाला देश का वह गाइड है जो विशेष परिस्थितियों में हर संभव कार्य देश के लिए करना जानता है जो समर्पण विश्वास और सहयोग से कार्य करते हुए देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए दृढ़ संकल्पित है। अपने संकल्प के द्वारा ही स्काउट गाइड को देश में एक अलग पहचान के साथ जाना जाता है।प्रबंधक राज बहादुर सिंह ने कहा कि स्काउट गाइड देश में एक अलग पहचान बनाए हुए हैं जो विशेष परिस्थितियों में टेंट का निर्माण कर लोगों को आश्रय देने उनकी मदद करने और सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में अग्रणी रहते हुए जाना और पहचान गया है। जैसा कि देश के बड़े आयोजन कुंभ में भी महती भूमिका स्काउट गाइड ने दिया है।स्काउट गाइड अपने आप में एक शक्ति है जो समाज देश के लिए समर्पण की भावना रखता है। कार्यक्रम के प्रशिक्षक स्काउट गाइड कमिश्नर दिनेश सिंह,रामनिवास यादव,मधु सिंह ने 5 दिनों तक अथक परिश्रम के साथ स्काउट गाइड को ट्रेनिंग दी और उन्हें तराशा।इस दौरान प्रबंधक राज बहादुर सिंह,प्रबंध निदेशक सर्वेंद्र विक्रम बहादुर सिंह,प्राचार्य गोविंद तिवारी,रामा प्रसाद, दीपक यादव सहित विद्यालय की छात्र-छात्राएं अध्यापक गण उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment