विधानसभा में उठा डॉक्टरो को जिला मुख्यालय पर आवास देने का मामला।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी के विधायक डॉक्टर एच एन सिंह पटेल ने विधानसभा में चिकित्सा संवर्ग के उच्च पदों पर नियुक्त डॉक्टर को जिला मुख्यालयों पर सिविल संवर्ग के अधिकारियों की तरह आवास उपलब्ध कराने तथा उन्हें सुरक्षा प्रदान करने का मुद्दा प्रश्न प्रहर के दौरान उठाया।विधानसभा में प्रश्न प्रहर के दौरान डॉ एच एन सिंह पटेल ने कहा कि प्रदेश में बहुत से मां-बाप की इच्छा होती है कि उनका लड़का डॉक्टर बने बड़ी मेहनत के बाद कोई व्यक्ति नीट की परीक्षा पास करता है।जिंदगी के 12 वर्ष कठिन मेहनत के बाद वह डॉक्टर बनता है। प्रश्न उठाते हुए उन्होंने पूछा कि क्या सरकार चिकित्सा संवर्ग के उच्च पदों पर नियुक्त डॉक्टरो को सिविल संवर्ग के अधिकारियों की तरह जिला मुख्यालय पर आवास उपलब्ध कराएगी। क्या सरकार सिविल संवर्ग के अधिकारियों द्वारा डॉक्टरो पर बनाए जा रहे नाजायज दबाव को रोकेगी। क्या सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात डॉक्टर के बच्चों की पढ़ाई को ध्यान में रखते हुए
जनपद मुख्यालय पर सुविधा मुहैया कराएगी।
No comments:
Post a Comment