बिना सीमांकन अवैध निर्माण कराने का प्रधान और लेखपाल पर आरोप।
दलित महिला ने उपजिलाधिकारी सगड़ी से लगाई न्याय की गुहार।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के ग्राम नरहन खास की दलित महिला बिंदुमती देवी ने सोमवार को उपजिलाधिकारी नरेंद्र कुमार गंगवार को प्रार्थना पत्र देकर प्रधान और लेखपाल पर बिना किसी अनुमति और सीमांकन के जबरदस्ती दरवाजे पर दीवार खड़ी करने का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है। गांव के कई अन्य लोगों ने भी बिना सीमांकन निर्माण कार्य को तत्काल रोकने की मांग की है। उपजिलाधिकारी ने जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। नरहन गांव की दलित महिला बिंदुमती ने एसडीएम को दिए गए शिकायती पत्र में कहा कि उसका आबादी में आवासीय मकान गाटा संख्या 595 में रकबा.24 हेक्टेयर में बना हुआ है।बगल में स्थित गाटा संख्या 696 में वर्षों से लोगों ने अपना मकान बनाकर कब्जा कर रखा है। एक दशक पहले पूर्व प्रधान ने बिना सीमांकन कराए लगभग 4.3 बिस्सा बंजर जमीन को बरात ठहरने के लिए आवंटित कराते सुरक्षित करा दिया।जबकि मौके पर जमीन खाली ही नही थी। वर्तमान प्रधान बिना किसी सीमांकन के बरात के लिए आवंटित जमीन बताते हुए मेरे दरवाजे के सामने दीवार का निर्माण शुरू कर दिया है। जबकि यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है। देय प्रार्थना पत्र में महिला ने बताया कि प्रधान ने अपने प्रभाव में लेखपाल को भी ले रखा है। दलित महिला ने मांग किया है कि राजस्व की टीम गठित कर मौके का सीमांकन कराया जाए,जहां भी बरात की आवंटित जमीन चिन्हित की जाती है वहां से निर्माण शुरू कराया जाए। गांव के सुशील कुमार,संजीव कुमार,सनी, रघुवीर, विद्यावती,अमित कुमार,योगेंद्र कुमार,जगजीवन,सुरेश प्रसाद ने भी उपजिलाधिकारी सगड़ी को शिकायत पत्र देकर सीमांकन कराते हुए बरात के लिए आवंटित जमीन को सुरक्षित करने की मांग किया है।
No comments:
Post a Comment