Monday, March 10, 2025

तुरकौली गांव में प्रमुख प्रतिनिधि मनीष मिश्रा ने मिनी सचिवालय का फीता काटकर किया उद्घाटन।

तुरकौली गांव में प्रमुख प्रतिनिधि मनीष मिश्रा ने मिनी सचिवालय का फीता काटकर किया उद्घाटन।

सरकार की योजनाओं के लिए अब नहीं लगानी पड़ेगी शहर की दौड़।

प्राथमिक विद्यालय तुरकौली के बाउंड्री वाॅल व सीसी रोड का किया लोकार्पण।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी विकास खंड अजमतगढ़ के मॉडल ग्राम पंचायत तुरकौली में सोमवार को प्रमुख प्रतिनिधि मनीष कुमार मिश्रा ने डिजिटल ग्राम सचिवालय का फीता काटकर किया उद्घाटन तो वही प्राथमिक विद्यालय तुरकौली के बाउंड्री वाॅल व सीसी रोड का किया लोकार्पण, 20 लाख की लागत से बन के तैयार मिनी सचिवालय में केंद्र और राज्य की सभी योजनाओं की जानकारी, वृद्धा,विधवा,दिव्यांग पेंशन,आय,जाति,निवास प्रमाण पत्र,परिवार रजिस्टर की नकल,सरकारी योजनाओं के आवेदन फार्म भरने की सुविधा रहेगी। पंचायत भवन उद्घाटन के बाद प्रमुख प्रतिनिधि मनीष कुमार मिश्रा ने कहा कि इस डिजिटल मिनी सचिवालय के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी और फार्म भरने की सुविधा तो मिलेगी ही साथ ही इसमें स्थापित लाइब्रेरी से युवाओं को पढ़ने में भी काफी मदद के लिए मिलेगी। जिससे उन्हें रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि सात हजार आबादी वाले इस गांव में आरआरसी सेंटर तैयार हो रहा है। स्वच्छ पेयजल के लिए टंकी का कार्य निर्माणाधीन है। बदल रहे पर्यावरण को ठीक करने के लिए हम सबका दायित्व है कि साफ सफाई रखें।उन्होंने ग्राम पंचायत के सभी ग्राम वासियों से अनुरोध किया कि अब तक जिन गरीबों का जॉब कार्ड धारक, दिव्यांग,अनुसूचित जाति,महिला मुखिया के परिवार के पास शासकीय अथवा अपना शौचालय नहीं है। ऐसे लोग ऑनलाइन फॉर्म डालकर आवेदन करें। में तत्काल उन्हें शौचालय के लिए धन आवंटित करूंगा। ताकि पूरे ग्राम पंचायत में एक व्यक्ति भी खुले में शौच न करें। इस अवसर पर ग्राम प्रधान विंद्रावती देवी ने कहा कि मेरे गांव में विकास के दर्जनों काम चल रहे हैं। मिनी सचिवालय के बन जाने से ग्रामीणों को अनेक सुविधाएं गांव में ही मिलने लगेगी। उन्होंने इस अवसर पर आए सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पंचायत सचिव अमरदीप शर्मा,प्रधान प्रतिनिधि अंशुमान यादव,प्रधान सुभाष राजभर,प्रधान दीपक यादव,प्रधान विजय चौहान,प्रदीप शर्मा,आशीष यादव,आजिम नोमान,कैलाश यादव, रामशनि यादव, रामबदन,जगराम चौहान,हरिचंद यादव सहित ग्राम पंचायत के लोग मौजूद रहें।

No comments:

Post a Comment