महिला आयोग की सदस्य ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण।
स्वास्थ्य कर्मियों की गैर मौजूदगी पर जताई नाराजगी।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र में महिला आयोग की सदस्य डॉक्टर प्रियंका मौर्या ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जीयनपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आठ स्वास्थ्य कर्मी अनुपस्थित रहे। एक साथ कितने कर्मचारियों के गायब रहने पर नाराजगी जाहिर की। निरीक्षण क्रम में उन्होंने जवाहर नवोदय विद्यालय और कस्तूरबा बालिका विद्यालय जीयनपुर में पठन पाठन की हकीकत जानी।
शुक्रवार को दिन में लगभग 12:00 बजे प्रदेश महिला आयोग की सदस्य डॉक्टर प्रियंका मौर्या सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जीयनपुर पहुंची। दवाओं की उपलब्धता,ओपीडी,अस्पताल में साफ सफाई और उपस्थिति रजिस्टर का अवलोकन किया। उपस्थित रजिस्टर में कुल 31 कर्मचारी नामांकित थे। शिफ्टवार 24 लोगों को उपस्थित रहना चाहिए था। लेकिन प्रभारी अधीक्षक डॉक्टर फैजान मोहम्मद सिद्दीकी और बाबू ध्रुव कुमार शुक्ला जो जिला मुख्यालय आजमगढ़ सरकारी कार्य के लिए गए हुये थे। वही डॉक्टर यूपी राव सहित आठ स्वास्थ्य कर्मी गैर हाजिर थे। इस संबंध में डॉक्टर प्रियंका ने मौजूद चिकित्सक राजीव कुमार से जानकारी ली। साथ ही एक-एक लोगों की हाजिरी भी कराई। उनके निरीक्षण के दौरान अस्पताल में हड़कंप मचा रहा। इस संबंध में डॉक्टर प्रियंका मौर्या ने कहा कि जब डॉक्टर ही अस्पताल से गायब रहेंगे तो मरीज कहां से आएंगे में उच्च अधिकारियों से इस अस्पताल की वस्तु स्थिति की जानकारी करूंगी और लापरवाह स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ कार्यवाही भी की जाएगी।इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों में हडकंप मचा हुआ था।
No comments:
Post a Comment