घर का ताला तोड़कर चोरों ने किया लाखों का माल पार।
पीड़ित ने थाने पर दी अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी रौनापार थाना क्षेत्र के ग्राम विपिनपुर कांखभार निवासी संजय श्रीवास्तव व उनके भाई प्रवीण श्रीवास्तव दोनों लोग घर से बाहर रहकर अपना जीविकोपार्जन करते हैं जिसमें बड़े भाई संजय श्रीवास्तव गोरखपुर रहकर काम करते हैं अपने पूरे परिवार के साथ वही रहते हैं तो छोटा भाई प्रवीण श्रीवास्तव बनारस रहकर अपना परिवार सहित जीवकोपार्जन करता है। गांव के घर में ताला बंद करके सब लोग अपने काम में लगे रहते हैं। इसी बीच 31 जनवरी की रात्रि में चोरों ने घर के दरवाजे का मेंन गेट का ताला तोड़कर अंदर घुस गए और घर में रखे बक्से की कुंडी तोड़कर उसमें से चांदी का प्लेट,मछली, सुपारी,चार से पांच सोने के आभूषण घर में रखा पीतल का बर्तन व साड़ी कपड़े चुरा ले गए। रविवार को ग्रामीणों ने जब उनके घर का ताला टूटा देखा तो संजय श्रीवास्तव को फोन पर सूचना दियें कि आपके घर चोरी हो गई है। मौके पर पहुंच कर संजय श्रीवास्तव ने 112 नंबर पुलिस को फोन कर बुलाया फिर रौनापार थाने पर जाकर लिखित तहरीर अज्ञात चोरों के खिलाफ दी। तहरीर मिलने के बाद रौनापार पुलिस जांच में जुट गई है।
No comments:
Post a Comment