Saturday, January 11, 2025

आजमगढ़ की बिटिया जिया राय को गणतंत्र दिवस पर मिला राष्ट्रपति आमंत्रण पत्र।

आजमगढ़ की बिटिया जिया राय को गणतंत्र दिवस पर मिला राष्ट्रपति आमंत्रण पत्र। 

गणतंत्र दिवस पर आयोजित राष्ट्रपति भवन पर एट होम फंक्शन के लिए जिया राय आमंत्रित।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के कटाई अलीमुद्दीनपुर निवासी प्रसिद्ध पैरा तैराक आजमगढ़ की बिटिया जिया राय को गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति भवन में आयोजित एट होम फंक्शन के लिए जिया को मिला राष्ट्रपति आमंत्रण पत्र जिया राय गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित राष्ट्रपति भवन पर एट होम फंक्शन के लिए मिला आमंत्रण पत्र परिवार में खुशी।शनिवार को पैरा तैराकी प्रतिभावान खिलाड़ी जिया राय को भारत के माननीय राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने "एट होम फंक्शन" में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है। नई दिल्ली में. 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी 25 को राष्ट्रपति भवन में समारोह आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में उच्च गणमान्य व्यक्ति और विभिन्न विशिष्ट आमंत्रित व्यक्ति भाग लेंगे। जिया राय को पहली बार राष्ट्रपति भवन में आयोजित एट होम फंक्शन के पत्र भेजकर आंमत्रित किया गया है।वहीं हाल ही में जिया राय ने राष्ट्रीय पैरा तैराकी में छठवीं बार गोल्ड मेडल जीतने का कारनामा के साथ कई अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुके हैं जिया राय 16 वर्षीय ऑटिज़्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर लड़की है।विकलांगता के बावजूद,वह भारत की अंतर्राष्ट्रीय ओपन वॉटर पैरा तैराक और ओपन वॉटर तैराकी में विश्व रिकॉर्ड धारक हैं।जिया राय के इस उपलब्धि से आजमगढ़ ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में बिटिया की इस उपलब्धि पर गौरवान्वित है। वहीं गांव व क्षेत्र में उपलब्धि की सूचना पर लोगों में हर्ष व्याप्त हैं उनके चाचा विपिन राय उनकी इस उपलब्धि पर फूले नहीं रहे हैं और उनके पिता व कोच मदन राय ने बताया कि जिया राय का सपना ओलम्पिक में स्वर्ण पदक जितना हैं।विदित हो उन्होंने 28 जुलाई 24 को इंग्लैंड से फ्रांस तक की 34 किलोमीटर की दूरी वाले दुनिया के सबसे कठिन इंग्लिश चैनल को 17 घंटे और 25 मिनट में पार किया। इस उपलब्धि के साथ,वह इंग्लिश चैनल को पार करने वाली दुनिया की सबसे कम उम्र की सबसे तेज़ महिला पैरा तैराक बन गईं।उल्लेखनीय रूप से,चैनल स्विमिंग के 150 साल के इतिहास में,जिया यह उपलब्धि हासिल करने वाली ऑटिज्म स्पेक्ट्रम विकार से पीड़ित पहली लड़की है।जिया राय को पूर्व में कई अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुके हैं,जिनमें प्रतिष्ठित राष्ट्रीय विकलांगता पुरस्कार 2023 और प्रधान मंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (पीएमआरबी)- 2022,उत्तर प्रदेश विकलांगता पुरस्कार -2021 सहित स्टूडेंट अचीवमेंट अवार्ड (यूएसए) पुरस्कार और डॉ.टेम्पल ग्रैंडिन अवार्ड (यूएसए) प्राप्त कर चुकी है।

No comments:

Post a Comment