Monday, January 20, 2025

सीमेंट लदी ट्रक पलटी,चालक परिचालक बाल बाल बचे।

सीमेंट लदी ट्रक पलटी,चालक परिचालक बाल बाल बचे।

लाइफ केयर अस्पताल की बाउंड्री टूटी।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी रौनापार थाना क्षेत्र के खोजौली बाजार में रात 9:30 बजे के करीब सीमेंट लदी ट्रक पलटी चालक और परिचालक बाल बाल बचे निजी अस्पताल की बाउंड्री टूटी। रविवार को लाटघाट रौनापार रोड़ पर स्थित खोजौली बाजार में रात 9:30 बजे के करीब सीमेंट लदी ट्रक पलट गई जिसमें चालक परिचालक बाल बाल बच गए 
चालक कल्पनाथ यादव निवासी सहदेवगंज ने बताया कि सुल्तानपुर से ट्रक में सीमेंट लाकर आ रहे थे कि एक व्यक्ति अचानक रोड क्रॉस कर रहा था कि उसको बचाने के चक्कर में ट्रक दीवार से टकराई और पलट गई ट्रक पर सवार परिचारक राणा और चालक बाल बाल बच गए। वहीं ट्रक पर 270 बोरी सीमेंट लदी थी। मौके पर पहुंची जेसीबी मशीन द्वारा ट्रक को उठाने का प्रयास किया जा रहा।

No comments:

Post a Comment