Wednesday, January 8, 2025

रामानंद सरस्वती पुस्तकालय जोकहरा पर कन्या जन्मोंत्सव का हुआ आयोजन।

रामानंद सरस्वती पुस्तकालय जोकहरा पर कन्या जन्मोंत्सव का हुआ आयोजन।

महिलाओं से संबंधित समस्याओं के लिए हेल्पलाइन नंबर हुआ जारी। 

पुस्तकालय पर महिलाओं को आत्मनिर्भर व जागरूक करने के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ आयोजन।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के रामानंद सरस्वती पुस्तकालय जोकहरा पर कन्या जन्मोंत्सव व महिलाओं को जागरूक व आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण का ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने किया शुभारंभ महिलाओं की माहवारी से संबंधित समस्याओं के लिए हेल्पलाइन नंबर हुआ जारी।बुधवार को रामानंद सरस्वती पुस्तकालय पर ग्रामीण महिलाओं के द्वारा कपड़े के रीऊज़बल सेनेटरी पैड के उत्पादन का एक दिवसीय प्रशिक्षण कायक्रम नाबार्ड के आजीविका एवं उद्यमिता विकास  के सहयोग से संचालित किया गया। इस कार्यक्रम में महिलाओं को माहवारी स्वास्थ एवं स्वच्छता विषय पर जागरूक करने के लिए एक प्रदर्शनी इकाई की स्थापना पुस्तकालय पर की गई है। इस इकाई में चित्र,मॉडल, पुस्तकों और खेलों के माध्यम से माहवारी के बारे में जानकारी दी गई है। वहीं इस प्रदर्शनी इकाई का शुभारंभ आज़मगढ़ पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन ने किया। इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के क्रम में माहवारी स्वक्छ्ता एवं स्वास्थ का सन्देश सभी तक पहुचाना बहुत महत्वपूर्ण है। इस विषय पर पुरषों को भी जागरूक करने की जरुरत है जिससे पूरा परिवार इस मुद्दे पर महिलाओं को सहयोग और संबल प्रदान करे। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विद्यालयों के प्रबंधको और शिक्षकों ने सहभागिता करते हुए माहवारी स्वास्थ पर किये जा रहे प्रयासों को आगे ले जाने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता वयक्त की। इस अवसर पर पुस्तकालय की निदेशक हिना देसाई ने माहवारी स्वक्छ्ता एवं स्वास्थ की इस मुहिम को एक जन आंदोलन बनाने की अपील की उन्होंने माहवारी के बारे में प्रचलित मिथकों को तोड़ने की अपील की और कहा कि ये मिथक महिलाओं के विकास में बाधा पहुचाते हैं इनसे उनका आत्मविश्वास प्रभावित होता है। आज़मगढ़ के लीड डेवलपमेंट मेनेजर पवन कुमार मिश्रा ने महिलाओं द्वारा रिउसबल सेनेटरी पैड बनाने को एक परिवर्तनकारी कदम बताते हुए पैड और पर्यावरण के मुद्दों को रेखांकित किया। इस अवसर पर नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक आरिफ खान ने अतिथियों का स्वागत करते हुए इस महत्वपूर्ण मुद्दे से जुड़ने के लिए सभी का आभार वयक्त किया। उन्होंने उम्मीद वयक्त की कि विद्यालयों के विद्यार्थी इस प्रदर्शनी इकाई का भ्रमण कर लाभान्वित होंगी कन्या जन्मोत्सव केक काटकर मनाया गया। इस अवसर पर माहवारी संबधित समस्याओं के लिए एक हेल्प लाइन की भी शुरुवात की गई है। हेल्प लाइन नंबर 7376278581 पर कॉल करके महिलाएं अपनी माहवारी सम्बन्धी समस्याओं पर सलाह ले सकती हैं।इस दौरान चंदा आजमी,मंजू,चंद्रकला,गंगा,लीला,कमलेश, डॉक्टर अलका,डाक्टर नेहा,पूजा आदि दर्जनों की 
संख्या में लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment