चोरी करने वाली तीन अभियुक्ता को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने तीन महिला चोर को किया गिरफ्तार। गुरुवार को समय 5:15 बजे के करीब कैसरी बानो पत्नी शेरू अहमद निवासी ग्राम जमीन भीटी थाना गगहा जनपद गोरखपुर व अल्ताफ उर्फ बबलू पुत्र जमालुद्दीन निवासी सियां कस्बा थाना जहानागंज आजमगढ,उसका भतीजा आयान व ई-रिक्शा चालक शनि कुमार पुत्र नन्दलाल निवासी खौरा थाना मुबारकपुर द्वारा चोरी करने वाली तीन महिला खुशबू पत्नी पंकज निवासी गडेरी पट्टी चुनहवा थाना जीयनपुर,मुत्तू उर्फ मुत्तुल पत्नी गौतम निवासी गडेरी पट्टी चुनहवा जीयनपुर व रिकंल पत्नी शुकुल निवासी परशुरामपुर थाना महराजगंज आजमगढ को पकड़ कर थाने पर लाया गया और चोरी के संबंध में तहरीर दिया गया। जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 18/2025 धारा 303(2)/317 (2) BNS बनाम उपरोक्त आदि तीन महिलाओं के विरुद्ध पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार महिलाओं के कब्जे से चोरी का रूपया 2000,हजार व एक झाला का डिब्बा व एक पर्स व घटना में प्रयुक्त एक अदद सूजा, तीन अदद ब्लेड बरामद किया गया।गिरफ्तार महिलाओं का चालान न्यायालय किया गया।
No comments:
Post a Comment