सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता::कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान।
अजमतगढ़ में कैबिनेट मंत्री का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ कस्बा में कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान का कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की कैबिनेट मंत्री ने की अपील।रविवार की शाम 6:00 बजे अजमतगढ़ मंडल अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं के द्वारा जायसवाल के आवास पर संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान ने बैठक की इस दौरान कार्यकर्ताओं के द्वारा माल्यार्पण कर व मोंमेंटो देकर स्वागत किया गया इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार की नीतियों का बखान किया वहीं कार्यकर्ताओं को जन-जन तक सरकार की नीतियों को पहुंचाने व भ्रामक सूचनाओं को दूर करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान मुख्य रूप से मनोज श्रीवास्तव, प्रवीण सिंह,कैलाश राय,मुन्ना सिंह,जगजीवन राय,कमलेश रंगवा,सुभाष निषाद,जयप्रकाश राय आदि लोग मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment