Sunday, January 19, 2025

बन्द घर से नगदी व जेवरात चोरी मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी।

बन्द घर से नगदी व जेवरात चोरी मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी।

घर मे ताला बंद कर माँ के इलाज के लिए 15 दिन से रहते थे गांव।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के दिनेश पाठक पुत्र स्वर्गीय रामजतन पाठक निवासी बभनौली थाना जीयनपुर जो की मोचीपुर लाटघाट अमिला मार्ग पर मकान बनवाकर रहते हैं और मोबाइल सेन्टर पाठक पीसीओ के नाम से अमिला मार्ग पर ही दुकान है। दुकान से लगभग 200 मीटर पर मकान बनवाए कर परिवार के साथ रहते थे। वही 15 दिन पूर्व इनकी माता की तबीयत खराब होने के कारण घर पर इलाज कराने एवं उनकी देख भाल के लिए गांव चले गए थे। रविवार की सुबह लगभग 7:00 बजे जब पहुंचे तो घर का बाहर से ताला टूटा हुआ था। वह अंदर घुसे तो देखकर अवाक रह गए।अलमारी में रखा सामान का लाकर आदि तोड़कर अलमारी में रखा सोने के तीन चैन,सोने की तीन अंगूठी और तीन अंगूठी जेंट्स एक बड़ी वाली एक छोटी वाली पायल,दो करधन एक टीका एक नथिया सहित नकदी रुपये चोर उठा लें गये। सुबह उन्होंने चौकी इंचार्ज लाटघाट को चोरी होने की सूचना दी। चौकी इंचार्ज लाटघाट जाफर खान अपने हमराहियों के साथ मौके पर पहुंच कर जांच में जुटे हुए हैं।चोरी की बड़ी वारदात होने से बाजार में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है। वहीं मकान मालिक दिनेश पाठक ने बताया कि लगभग लाखों से ऊपर के जेवरात चोर उठा ले गए हैं।इस संबंध में चौकी इंचार्ज जाफर खान ने बताया कि मौके का निरीक्षण किया गया है और जांच की जा रही है जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment