Wednesday, January 15, 2025

521 गरीब असहाय जरूरतमंदों में शाल देकर और निशुल्क स्वास्थ्य शिविर हुआ आयोजन।

521 गरीब असहाय जरूरतमंदों में शाल देकर और निशुल्क स्वास्थ्य शिविर हुआ आयोजन।

पिता की सातवीं पुण्यतिथि पर समाजसेवी ने वितरित किया शाल लगाया स्वास्थ्य शिविर।
  
सपा नेता जयराम सिंह पटेल व डॉक्टर राम जायसवाल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़। 
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जमीन बेलकुंडा गांव निवासी रामप्यारे सिंह पटेल ने आज बुधवार को 521 जरूरतमंदों में शाल देकर सम्मानित किया तो वहीं निशुल्क शिविर लगाया।जिसमें डॉक्टर एमके पटेल,डॉक्टर राम जायसवाल,डॉक्टर शशि शेखर,डॉक्टर दुर्गा सिंह,डॉक्टर बीपी सिंह,डॉक्टर शिवांगी पटेल, डॉक्टर आराध्या दुबे,डॉक्टर अमित पूरी टीम के साथ शुगर ब्लड प्रेशर की जांच करते हुए निशुल्क दवा का वितरण हुआ। करीब 500 लोगों का निशुल्क जांच व दवा वितरण कराया गया। बता दें की कार्यक्रम में सबसे पहले समाजवादी पार्टी के नेता जयराम सिंह पटेल व डॉक्टर राम जायसवाल सर्जन द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।कार्यक्रम में रामदुलारे सिंह,राम प्यारे सिंह,सपा नेता शिवसागर यादव,राजेश सिंह पटेल,बृजेश यादव,साहब सिंह पटेल,हरेंद्र पटेल, जगपत चौहान,दिवाकर सिंह, सोमनाथ,राजमणि मौर्य,दूईज मौर्य,उषा देवी,लीलावती, सुशीला,प्रमिला,देवंती सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी व रामप्यारे सिंह पटेल ने कहा कि हम अपने पिता बहाऊ सिंह पटेल के  पुण्यतिथि के अवसर पर करीब 521 शाल  दिया तो वहीं डॉक्टरों की टीम लगा करके बीमार व्यक्ति महिला पुरुष को इलाज के लिए पूरी व्यवस्था कराई। जिसमें लगभग दो लाख की दवा का वितरण कराया गया।

No comments:

Post a Comment