पूर्व विधायक व तहसीलदार ने मसोना में 50 ग्रामीणों को कंबल किया वितरित।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी अजमतगढ़ नगर पंचायत के मसोना में 50 गरीबों को वितरित हुआ कम्बल पूर्व विधायक सगड़ी व तहसीलदार ने 50 गरीब ग्रामीणों को कंबल की वितरित।शुक्रवार को दिन में चार बजे अजमतगढ़ नगर पंचायत के राजभर बस्ती के समीप विद्यालय पर कड़ाके की ठंडक को देखते हुए चिंहित 50 गरीब पुरुषों व महिलाओं को उनके आधार कार्ड से रजिस्टर पर नामांकित कर पूर्व विधायक वंदना सिंह व सगड़ी तहसीलदार विवेकानंद दुबे ने कम्बल वितरित किया। इस दौरान दसई पुत्र दुखंती,मुनिया,दुर्गावती,भानुमति, मंशा,भोला, श्याम कुंवर,मुनिलाल,बसंती, हरदेव सहित पुरुष और महिलाओं को कंबल वितरित किया गया कड़ाके की ठंडक में कंबल प्रकार नगर वासियों के चेहरे खिल उठे। वहीं पूर्व विधायक वंदना सिंह ने कंबल वितरण की सराहना की। इस दौरान मुख्य रूप से समौधी राम, सतीश राय,शिवम राय,गिरीश सिंह सहित क्षेत्र के राजस्व निरीक्षक मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment