Thursday, December 12, 2024

जीयनपुर कोतवाली में सैनिक सम्मेलन में पुलिस कर्मियों की समस्याओं को लेकर हुई बैठक।

सैनिक सम्मेलन में पुलिस कर्मियों की समस्याओं को लेकर हुई बैठक।

जीयनपुर कोतवाली पर हुए सैनिक सम्मेलन में कसे पेंच।

क्षेत्र भ्रमण के दौरान अपराधियों पर रखे नजर::जितेंद्र बहादुर सिंह।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली में गुरुवार को 5:00 बजे सैनिक सम्मेलन के नाम से पुलिस कर्मियों और अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान प्रत्येक कर्मचारी की पेंच कसते हुए प्रभारी निरीक्षक जीयनपुर जितेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान आप लोगों का दायित्व है कि अपनी पैनी नजर बनाते हुए सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर अपराधियों पर नजर रखते हुए उन पर लगाम लगाने का प्रयास करें। साथ ही साथ यदि आपके साथ कोई समस्या शिकायत आदि हो तो उसको तत्काल सूचित करें। वह समस्या या शिकायत चाहे वह कार्यालय से हो या किसी कर्मचारीयों से उन शिकायतों का समाधान किया जाएगा एवं उनका निस्तारण कराया जाएगा।वही उन्होंने सभी कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिस तरह से प्रतिदिन अपराध बढ़ रहे हैं और अफवाहें फैलाई जा रही हैं उन अफवाहों को ध्यान में रखते हुए उन पर नजर रखें। जिससें की अफवाहों को रोका जा सके एवं ऐसी अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जा सके। पुलिस का दायित्व है कि प्रत्येक व्यक्ति को सुरक्षा का काम करें एवं कोई व्यक्ति प्रताड़ित न हो।वहीं अपनी विभाग या व्यक्तिगत किसी भी प्रकार की समस्या की जानकारी ली गई और निराकरण का आश्वासन दिया गया। इस दौरान एस आई रवींद्र कुमार यादव,चौकी इंचार्ज लाटघाट जाफर खान,चौकी इंचार्ज अजमतगढ़ अजय कुमार यादव,ईमिलिया चौकी इंचार्ज सुभाष तिवारी, तिवारी,दीवान अनिल यादव,शहादत अंसारी,सूर्यदेव यादव,सुमन्त विश्वकर्मा,नित्यानंद यादव,जितेंद्र यादव सहित समस्त पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment