फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर हुई तैयारी बैठक।
अजमतगढ सभागार में आयोजित हुई फाइलेरिया उन्मूलन बैठक।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी अजमतगढ़ खंड सभागार में फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर हुई तैयारी बैठक, बैठक में फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर घर घर जाकर दवा खिलाने की बनाई गई रुपरेखा। गुरुवार की दोपहर में 12:00 बजे से लेकर 2:00 तक अजमतगढ़ खंड सभागार में खंड विकास अधिकारी जितेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर की गई तैयारी बैठक। जिसमें अजमतगढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉक्टर संजय यादव ने एमडीए आईडीए योजना के तहत फरवरी माह में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम को लेकर जानकारी दी जिसमें उन्होंने कहा कि मच्छर जनित फाइलेरिया रोग है जो लटकने वाले अंगों पैर, हाथ,अंडकोष में सूजन हो जाती है जिससे बचाव के लिए घर-घर जाकर आशा व आंगनबाड़ी के द्वारा 2 वर्ष से कम आयु के बच्चों व गर्भवती महिलाओं और गंभीर बीमारी से ग्रसित व्यक्तियों के अतिरिक्त सभी लोगों को अपने सामने दवा खिलाएंगी को लेकर रुपरेखा तैयार की गई जिसमें। मुख्य रूप से एडीओ पंचायत सुभाष चंद्र शर्मा,कुसुम लता,शिक्षक अवधेश यादव,आकाश तिवारी,ग्राम प्रधान राजेंद्र यादव उर्फ छोटू सहित दर्जनों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment